भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र का दूसरा दिन:MMDR कानून के विरोध में...




झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है। सदन में आज केंद्र सरकार के एमएमडीआर (माइंस एंड मिनरल्स डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) कानून को लेकर चर्चा होगी। झारखंड सरकार इस कानून के विरोध में सदन में सरकारी संकल्प पेश करेगी। इस पर पक्ष और विपक्ष के बीच चर्चा होने के बाद संकल्प पारित कराया जाएगा। सरकार का मानना है कि केंद्र के एमएमडीआर कानून के प्रावधान झारखंड के हितों और राज्य की परिस्थितियों के अनुकूल नहीं हैं। खनिज संपदा से समृद्ध झारखंड के अधिकारों और हितों को लेकर सरकार केंद्र के कानून पर अपनी आपत्ति दर्ज कराना चाहती है। इसी उद्देश्य से विशेष सत्र में संकल्प लाने की तैयारी की गई है। सदन में होगी पक्ष-विपक्ष के बीच चर्चा संकल्प पेश होने के बाद सदन में इस पर विस्तार से चर्चा होगी। सत्ता पक्ष केंद्र सरकार के कानून के प्रावधानों पर सवाल उठाते हुए राज्य के हितों की बात रखेगा। वहीं, विपक्ष की ओर से भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखे जाने की संभावना है। चर्चा के बाद सरकार संकल्प को ध्वनिमत से पारित कराने का प्रयास करेगी। पहले दिन एसआईआर पर पारित हुआ था संकल्प विशेष सत्र के पहले दिन बुधवार को झारखंड विधानसभा ने एसआईआर की मौजूदा प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने से संबंधित सरकारी संकल्प ध्वनिमत से पारित किया था। संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने संकल्प सदन के पटल पर रखा था। सरकार ने निर्वाचन आयोग की मौजूदा प्रक्रिया में विसंगतियां दूर करने और झारखंड की सामाजिक व भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाने की मांग की थी। सरकार ने आशंका जताई थी कि मौजूदा नियमों के कारण बड़ी संख्या में पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कट सकते हैं। इस संकल्प को केंद्र सरकार के पास भेजने की बात कही गई थी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top