भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

घर बनाएं ढाबा स्टाइल क्रीमी पालक पनीर, बस 15 मिनट में होगा...


Last Updated:

Palak Paneer recipe: सर्दियों के मौसम में पालक से बनी डिशेज का स्वाद हर किसी को खूब पसंद आता है. खासकर पालक पनीर ऐसी डिश है, जिसे लोग बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं और अगर आप भी घर पर ढाबा स्टाइल में क्रीमी और स्वादिष्ट पालक पनीर बनाना चाहते हैं, तो बोकारो के शेफ देवाशीष ने पालक पनीर बनाने की आसान रेसिपी साझा की इस रेसिपी खास बात यह है कि इसे घर पर मौजूद सामग्री की मदद से आसानी से तैयार किया जा सकता है.

पालक पनीर बनाने के लिए आपको ताजा पालक, पनीर, कटे हुए टमाटर, बारीक कटा लहसुन, सरसों का तेल, धनिया पाउडर और स्वादानुसार मसालों की जरूरत होगी. इसके अलावा, इसे क्रीमी बनाने के लिए आप क्रीम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

पालक पनीर बनाने के लिए सबसे पहले पालक को अच्छी तरह धो लें. इसके बाद गर्म पानी में पालक को कुछ देर उबालें जब पालक अच्छी तरह नरम हो जाए, तो उसे निकालकर मिक्सर में डालें और पीसकर उसका मुलायम पेस्ट तैयार कर लें.

अब पनीर को छोटे-छोटे क्यूब्स में काट लें एक कड़ाही में थोड़ा सरसों का तेल गर्म करें और पनीर के टुकड़ों को हल्का फ्राई कर लें फिर पनीर को निकालकर अलग रख दें. अगले चरण में कड़ाही में दोबारा सरसों का तेल गर्म करें इसमें लहसुन अदरक का पेस्ट डालें इसके बाद धनिया पाउडर और अन्य मसाले डालकर अच्छी तरह मिलाएं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब इसमें तैयार पालक का पेस्ट डालें और सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर करीब 3 से 4 मिनट तक पकाएं. वहीं, पालक की ग्रेवी को ज्यादा क्रीमी बनाने के लिए इसमें थोड़ी ‌फ्रेश क्रीम मिला सकते हैं.

इसके बाद हल्का फ्राई किए हुए पनीर के क्यूब्स डालें और जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी मिलाकर 2 से 3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. कुछ ही देर में आपका स्वादिष्ट और क्रीमी ढाबा स्टाइल पालक पनीर बनकर तैयार हो जाएगा और अब इसे गरमा-गरम रोटी, पराठे के साथ परोसें और सर्दियों के मौसम इस खास डीस का मजा ले.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top