भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

यूनियन ने श्रमिक अधिकारों पर उठाई आवाज




बोकारो | एक्टू से सम्बद्ध सेंटर ऑफ स्टील वर्कर्स यूनियन की ओर से सेक्टर-3ए स्थित कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। इस दौरान श्रमिक अधिकारों, श्रम कानूनों और वर्तमान परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि आज देश में निजीकरण और ठेकेदारी प्रथा तेजी से बढ़ रही है, जिससे स्थायी रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण श्रमिक वर्ग का शोषण बढ़ा है और नया श्रम कानून मजदूरों के हित में नहीं हैं। 12 घंटे कार्य दिवस लागू करने की कोशिशों का भी विरोध जताया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top