भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

डीडीसी ने सुनीं जन शिकायतें, निष्पादन का दिया निर्देश




बोकारो | समाहरणालय परिसर में आयोजित हम आपको सुनते हैं, कार्यक्रम के तहत डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 26 मामलों की सुनवाई की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, राशन कार्ड, शिक्षा समेत अन्य जनहित से जुड़े मामलों के आवेदन प्रस्तुत किए। डीडीसी ने प्रत्येक मामले की गंभीरता से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top