भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सड़क व बिजली बदहाल ग्रामीणों ने किया विरोध




भास्कर न्यूज | चंदनकियारी चंदनकियारी प्रखंड की बोरियाडीह पंचायत स्थित मुक्तापुर गांव में सड़क और बिजली की जर्जर व्यवस्था से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। करीब दो हजार की आबादी और लगभग 1100 मतदाताओं वाले इस गांव के लोगों ने वर्षों से उपेक्षित बुनियादी सुविधाओं को लेकर प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की सड़क की मरम्मत लगभग 15 वर्ष पूर्व हुई थी। इसके बाद आज तक सड़क की कोई मरम्मत नहीं कराई गई। वर्तमान में सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे राहगीरों, विद्यार्थियों और बुजुर्गों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन जीत के बाद गांव की सुध लेने तक नहीं आते। ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए। उनका कहना है कि गांव का ट्रांसफार्मर 15 दिन पहले खराब हो गया, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं हुई। बरसात में सांप-बिच्छू का डर सताता है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top