भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आईएएस छवि रंजन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने कोर्ट...




सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन की फर्जी तरीके से खरीद-बिक्री कर उस अवैध कमाई की मनी लाउंड्रिंग करने से जुड़े मामले में मंगलवार को पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत में ईडी के गवाह का बयान दर्ज किया गया। मामले में अभियोजन के नौवें गवाह मानवेंद्र प्रसाद का बयान दर्ज किया गया। उन्होंने पीएमएलए की धारा 50 के तहत 4 नवंबर 2022 को दर्ज अपने बयान को अदालत में साबित किया। जिसे प्रदर्श के रूप में अंकित किया गया। आरोपी प्रदीप बागची की ओर से अनुरोध किए जाने पर गवाह का जिरह अगली तिथि तक स्थगित कर दिया गया। अदालत ने मामले में अगली सुनवाई की तारीख 10 अगस्त निर्धारित की है। इस मामले में आरोपी भानु प्रताप प्रसाद, छवि रंजन, अफसर अली, इम्तियाज अहमद, फैयाज खान, तल्हा खान, अमित अग्रवाल, दिलीप घोष, सद्दाम हुसैन और प्रदीप बागची ट्रायल फेस कर रहे हैं। मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जांच चल रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top