भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

देवघर के त्रिकुट पर्वत पर बहती है ‘गुप्त उत्तरवाहिनी गंगा’, सदियों पुराना...


Last Updated:

Deoghar Mysterious Water Fall: देवघर के त्रिकुट पर्वत पर एक रहस्यमयी प्राकृतिक झरना है, जिसका पानी सदियों से बह रहा है. स्थानीय लोगों का मानना है कि इसके पानी में औषधीय गुण हैं और यह महीनों तक खराब नहीं होता. लोग दूर-दूर से यह पानी पीने और बोतल में भरकर साथ ले जाने आते हैं.

ख़बरें फटाफट

देवघर. देवघर को बाबा बैद्यनाथ की नगरी के साथ-साथ प्राकृतिक खूबसूरती और रहस्यमयी धरोहरों के लिए भी जाना जाता है. यहां कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जिनसे जुड़ी मान्यताएं और अनसुनी बातें लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं. इन्हीं में से एक है जिला मुख्यालय से करीब 17 किलोमीटर दूर स्थित त्रिकुट पर्वत. भगवान शिव और रावण से जुड़ी कई धार्मिक मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध इस पर्वत की पहचान सिर्फ पहाड़, जंगल और प्राकृतिक खूबसूरती तक सीमित नहीं है. कहा जाता है कि त्रिकुट पर्वत की गोद में कई दुर्लभ जड़ी-बूटियां मौजूद हैं. यहां की प्राकृतिक संपदा के बीच एक ऐसा झरना भी है, जिसका पानी वर्षों से लगातार बह रहा है. इस जलस्रोत को लेकर स्थानीय लोगों के बीच कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं.

क्या कहते हैं स्थानीय निवासी
दरअसल, त्रिकुट पर्वत की तराई में एक प्राकृतिक झरना बहता है. खास बात यह है कि इस झरने का पानी सालों से लगातार निकल रहा है. यहां आने वाले पर्यटक और स्थानीय लोग इस पानी को देखकर हैरान रह जाते हैं. स्थानीय जानकार सुरेंद्र कुमार झा बताते हैं कि इस जलस्रोत को गुप्त उत्तरवाहिनी गंगा के नाम से जाना जाता है. उनके मुताबिक, यह जलस्रोत सदियों से बह रहा है, लेकिन इसका पानी आखिर पहाड़ के किस हिस्से से और किस प्राकृतिक रास्ते से निकलता है, इसका सटीक स्रोत आज तक पता नहीं चल पाया है. यही वजह है कि इस झरने को लेकर लोगों की जिज्ञासा बनी रहती है. पहाड़ों के बीच से निकलता साफ और शीतल पानी देखने में जितना आकर्षक लगता है, उससे जुड़ी मान्यताएं भी उतनी ही दिलचस्प हैं.

पानी में है जड़ी-बूटी का प्राकृतिक गुण
इस झरने की सबसे खास बात इसके पानी को लेकर कही जाती है. स्थानीय लोगों का मानना है कि इसका पानी सामान्य पानी से अलग है और इसमें पहाड़ों की जड़ी-बूटियों का प्राकृतिक गुण मौजूद है. यही वजह है कि आसपास के गांवों के लोग ही नहीं, बल्कि दूर-दराज के इलाकों से भी लोग यहां पानी लेने पहुंचते हैं. स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, इस पानी के सेवन से गैस, पाचन और पीलिया जैसी पेट संबंधी परेशानियों में फायदा मिलता है. हालांकि, इन औषधीय गुणों की वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लोगों की आस्था और वर्षों से चली आ रही परंपरा के कारण इस झरने का महत्व लगातार बना हुआ है.

कई दिनों तक नहीं होता है खराब
झरने के पानी को लेकर एक और दिलचस्प बात स्थानीय लोग बताते हैं. उनका दावा है कि इस पानी को बोतल या किसी बर्तन में भरकर कई महीनों तक रखने के बाद भी यह खराब नहीं होता. आमतौर पर पानी को लंबे समय तक रखने पर उसकी गुणवत्ता और स्वाद में बदलाव आने लगता है, लेकिन यहां के पानी को लेकर लोगों का अनुभव कुछ अलग बताया जाता है. यही वजह है कि कई लोग यहां से अपने घरों के लिए पानी भरकर ले जाते हैं. झरने का पानी काफी ठंडा रहता है और पहाड़ों के बीच से निकलने के कारण यहां का प्राकृतिक नजारा भी पर्यटकों को आकर्षित करता है.

प्राकृतिक जलस्रोत के कारण भी रखता है खास पहचान
कुल मिलाकर, त्रिकुट पर्वत सिर्फ धार्मिक आस्था और पर्यटन का केंद्र नहीं है, बल्कि अपने प्राकृतिक जलस्रोत के कारण भी खास पहचान रखता है. एक ओर भगवान शिव और रावण से जुड़ी मान्यताएं हैं, तो दूसरी ओर सदियों से बहते इस रहस्यमयी झरने को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं. आखिर इस झरने का पानी कहां से आता है? क्या सचमुच पहाड़ों में मौजूद जड़ी-बूटियों का असर इसके पानी में भी मिलता है? इन सवालों के जवाब भले ही अभी पूरी तरह सामने नहीं आए हों, लेकिन त्रिकुट पर्वत का यह प्राकृतिक जलस्रोत आज भी लोगों की जिज्ञासा और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top