भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बारामती में थार चालक की दबंगई, ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर चढ़ा दी कार,...


Last Updated:

महाराष्ट्र के बारामती में काले शीशों वाली थार के चालक ने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी दत्तात्रय भोसले पर गाड़ी चढ़ा दी और फरार हो गया. इस घटना में पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. फ‍िलहाल पुल‍िस मामला दर्ज कर आरोपी धीरज शेडगे को पकड़ने की कोश‍िश कर रही है.

बारामती में थार चालक की दबंगई, ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर चढ़ा दी कार Zoom

बारामती में थार चालक की दबंगई, ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर चढ़ा दी कार, सीसीटीवी फुटेज से ढूंढ रही पुलिस. सांकेत‍िक तस्‍वीर.

महाराष्ट्र के बारामती में एक थार चालक की दबंगई सामने आई है. काले शीशों वाली थार लेकर आ रहे एक चालक ने ट्रैफिक नियंत्रित कर रहे पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ा दी और फिर रुका भी नहीं, उल्टा कार को तेजी से भगाकर ले गया. यह घटना शाम के करीब 6 बजे सम्यक चौक की बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, ट्रैफिक पुलिसकर्मी दत्तात्रय भोसले यातायात नियंत्रित करने के लिए ड्यूटी पर तैनात थे. इसी दौरान एक महिंद्रा थार वहां स्पीड में आती दिखाई दी. उस कार के सभी शीशों पर काली फिल्म चढ़ी हुई थी, जो कि कानूनन अवैध है. जब पुलिसकर्मी ने गाड़ी रोकने की कोशिश की, तो चालक ने कार रोकने के बजाय वहां से भाने के लिए कार सीधे पुलिसकर्मी के ऊपर ही चढ़ा दी. जब तक भोसले संभल पाते, ड्राइवर कार को तेज रफ्तार में लेकर मौके से फरार हो गया.

इस घटना में पुलिसकर्मी दत्तात्रेय भोसले घायल हो गए. वहां मौजूद अन्य स्टाफ और लोगों ने तुरंत दत्तात्रेय को अस्पताल पहुंचाया. जहां उन्हें फर्स्ट एड दी गई. पुलिस के मुताबिक गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई.

फिलहाल इस मामले में बारामती शहर पुलिस स्टेशन में थार चालक धीरज शेडगे के खिलाफ हत्या के प्रयास और सरकारी कामकाज में बाधा डालने समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस उस इलाके की सभी CCTV फुटेज को खंगाल रही है और उन्हीं के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस कर आरोपी की तलाश कर रही है.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top