भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दंपती पर चाकू से हमला करने वाला युवक गिरफ्तार: मिल्क पार्लर में...



बोकारो के बीएस सिटी थाना क्षेत्र के कैंप-2 में सुधा मिल्क पार्लर चलाने वाले दंपती पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने बादल कुमार (19) को गिरफ्तार किया है।

.

वह विकास नगर का रहने वाला है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटनास्थल के पास कूड़ेदान से चाकू निकाला है। आरोपी का एक हाथ नहीं है।

सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने गुरुवार को बताया कि 6 नवंबर 2026 की रात करीब 12 बजे अज्ञात युवक ने पार्लर और चाय-नाश्ते की दुकान चलाने वाले अनिल गोस्वामी और उनकी पत्नी शांति देवी पर चाकू से हमला किया था। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए थे और उन्हें बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में भर्ती कराया गया था।

इस मामले में बीएस सिटी थाने में कांड संख्या 240/26 दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हमलावर करीब 19-20 साल का है और उसका एक हाथ नहीं है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बादल कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, उसने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने बताया कि घटना की रात बादल सदर अस्पताल से घर लौट रहा था। मिल्क पार्लर के पास किसी बात को लेकर उसकी शांति देवी से कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर उसने गुस्से में आकर शांति देवी और अनिल गोस्वामी पर चाकू से हमला कर दिया।

डीएसपी के मुताबिक, बादल शादी-ब्याह में कैटरिंग और मजदूरी का काम करता है। उसका दंपती से पहले कोई परिचय नहीं था। उसके खिलाफ पहले का कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top