भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

श्रमिक चौक क्षेत्र में हटाया गया अतिक्रमण, 25-30 दुकानदार हटे: दुकानदारों ने...


धनबाद4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

धनबाद के श्रमिक चौक इलाके में रेलवे ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इसके बाद करीब 25 से 30 दुकानदार सड़क पर आ गए हैं। दुकानदारों ने पुनर्वास की मांग की है।

दुकानदार रवि भारती ने कहा कि अचानक हुई तोड़फोड़ से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन कभी नगर निगम के टेंडर और नाली चौड़ी करने की बात करता है, तो कभी रेलवे के बड़े और पक्के नाले के निर्माण का हवाला देकर जगह खाली कराता है।

दुकानदारों ने कहा कि अधिकारी बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए उन्हें अवैध बताकर हटा देते हैं। इन दुकानों से ही उनके परिवारों का गुजारा होता था।

रवि भारती और अन्य दुकानदारों ने मांग की कि विकास कार्य और नाला निर्माण से पहले उनके पुनर्वास का रास्ता निकाला जाए। उन्होंने कहा कि काम पूरा होने के बाद या किसी दूसरी जगह उन्हें फिर से बसाया जाए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top