भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सिर्फ ₹50000 में शुरू करें आर्टिफिशियल फूलों का बिजनेस, हर महीने हो...


बोकारो: अगर आप कम पूंजी में अपना कारोबार शुरू कर हर महीने अच्छी कमाई करना चाहते हैं, तो आर्टिफिशियल फूलों का बिजनेस एक अच्छा विकल्प हो सकता है. आजकल घरों, दुकानों और ऑफिसों की सजावट के लिए आर्टिफिशियल फूलों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. सबसे खास बात यह है कि महज 50 हजार रुपये की शुरुआती पूंजी से इस कारोबार की शुरुआत की जा सकती है. और सही लोकेशन, अच्छी क्वालिटी के जरिए इससे मुनाफा कमाया जा सकता है. आइये जानते हैं इसके बारे में.

ऐसे में बोकारो के सेक्टर-2 में आर्टिफिशियल फूलों का कारोबार करने वाले राहुल ने इस बिजनेस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की हैं, विक्रेता राहुल ने बताया कि वह 5 सालों से इस व्यवसाय में हैं. उनके मुताबिक,कोई भी व्यक्ति 50 हजार रुपये की छोटी पूंजी से इस कारोबार की शुरुआत कर सकता है. इसके लिए शहर के किसी भीड़भाड़ वाले इलाके में छोटी दुकान किराए पर ली जा सकती है. वहीं, कम खर्च में शुरुआत करने के लिए किसी भी चौक या बाजार में स्टॉल लगाकर भी आर्टिफिशियल फूलों की बिक्री की जा सकती है.

इन सामानों की रहती है सबसे अधिक डिमांड

इस कारोबार में मुख्य रूप से वॉल हैंगिंग, फ्लोर बेस, फ्लावर पॉट्स और आर्टिफिशियल फूलों से बने डेकोरेटिव आइटम बेचे जाते हैं. इनमें वॉल हैंगिंग और छोटे फ्लावर पॉट्स की मांग सबसे अधिक रहती है. लोग इनका इस्तेमाल घरों के ड्राइंग रूम, बेडरूम और ऑफिस की सजावट के लिए करते हैं. वहीं बिजनेस शुरू करने के लिए अलग-अलग डिजाइन के आर्टिफिशियल फूल, हैंगिंग, फ्लावर पॉट्स, डिस्प्ले स्टैंड और कैरी बैग जैसी चीजों की जरूरत पड़ती है.

दिल्ली के थोक बाजार से खरीदें सामान

राहुल के मुताबिक, आर्टिफिशियल फूलों और डेकोरेटिव आइटम की थोक खरीदारी के लिए दिल्ली का बाजार अच्छा विकल्प है. हालांकि, कारोबार शुरू करने से पहले ग्राहकों को एक ही दुकान से सामान खरीदने के बजाय दो से तीन थोक बाजारों का जायजा लेना चाहिए. इससे अलग-अलग दुकानों में मिलने वाले सामान की कीमत और गुणवत्ता की तुलना की जा सकती है.

25 से 30 प्रतिशत तक रख सकते हैं मार्जिन

राहुल बताते हैं कि इस व्यवसाय में सामान खरीदते समय उसकी गुणवत्ता के साथ ट्रांसपोर्टेशन खर्च का भी ध्यान रखना चाहिए. करीब 50 हजार रुपये की खरीदारी में डिजाइन और आकार के अनुसार लगभग 650 से 1,000 पीस तक छोटे डेकोरेटिव आइटम खरीदे जा सकते हैं. वहीं, अलग-अलग उत्पादों पर 25 से 30 प्रतिशत तक का मार्जिन रखा जा सकता है, तो इस कारोबार से हर महीने 20 से 25 हजार रूपये कि कमाई की जा सकती है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top