भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

छंटनी से प्लांट के साथ बोकारो भी होगा अशांत



बोकारो | बीएसएल में 40% मजदूरों की छंटनी का आदेश मोदी सरकार आने के बाद प्लांट के साथ-साथ बोकारो शहर में तनाव का माहौल है। यह बातें जय झारखंड मजदूर समाज की ओर से चलाए जा रहे जन जागरण कार्यक्रम के तहत धमन भट्टी केंटीन रेस्ट रूम मे झामुमो केन्द्रीय सदस्य सह समाज के महामंत्री बीके चौधरी ने कहा। उन्होंने कहा कि इस तरह के आदेश से मजदूर या शहर ही तनाव में नहीं है, बल्कि प्लांट के हर विभागाध्यक्ष के साथ-साथ इंजीनियर इंचार्ज भी मानसिक तनाव से गुजर रहा है, क्योंकि वर्तमान में जितना अधिक मजदूर कीर्तिमान उत्पादन के लिए चाहिए, उससे बहुत कम मजदूर रहेंगे। प्लांट चलाना कठिन हो जाएगा। बेरोजगार हुए मजदूर अपने परिवार का भरण-पोषण के लिए कुछ भी सही गलत कर सकता है, जिसका प्रभाव शहर पर पड़ सकता है। कहा कि 12 मई को हजारों की संख्या में प्लांट गोलचक्कर पहुंचकर हल्लाबोल कार्यक्रम में अपनी चट्टानी एकता का परिचय दें, ताकि छंटनी के आदेश को वापस लेने के लिए मजबूर होना पड़े। अध्यक्षता विभागीय अध्यक्ष रमा रवानी ने व संचालन एनके सिंह ने किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top