![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो सेंट मैरीज नर्सरी स्कूल, बोकारो में 21 नवंबर को सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरु नानक देव जी की जयंती श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम में नन्हे विद्यार्थियों को गुरु नानक देव जी के जीवन, विचारों और आदर्शों से परिचित कराया गया। शिक्षिकाओं ने रोचक गतिविधियों और प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से बच्चों को ‘एक ओंकार’ तथा ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ का महत्व समझाया। उन्हें प्रेम, समानता, सेवा, परोपकार और भाईचारे की सीख दी गई। प्रधानाचार्य रेवरेंड फादर दीनू एम. डेनियल ने कहा कि गुरु नानक देव की शिक्षाएं पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। बचपन से ही बच्चों में प्रेम, विनम्रता और निःस्वार्थ सेवा के संस्कार विकसित करना जरूरी है। कार्यक्रम ने बच्चों में सर्वधर्म समभाव और सांस्कृतिक मूल्यों की भावना मजबूत की।
Source link