इस वक्त मोदी विरोधियों को ये समझ नहीं आ रहा है कि उनके साथ हो क्या रहा है. मई में जंतर मंतर वाले कांड के बाद से नरेंद्र मोदी ने ऐसा खेल पलटा है कि इंडी वाले, कॉकरोच वाले, आंदोलनजीवी, सब अलबलाए हुए हैं. ऊपर से पीएम मोदी ने आज बड़ा धमाका कर दिया. हमने आपको पाठशाला में बताया था कि पिछला संसद सत्र अभी तक खत्म नहीं किया था सरकार ने और आज अचानक नरेंद्र मोदी सरकार ने बड़ा धमाका कर दिया ये ऐलान करके कि 30 नवंबर को एक दिन का लोकसभा सत्र और 2 दिसंबर को एक दिन का राज्यसभा सत्र बुलाया जा रहा है. अब पूरे इंडी गठबंधन और उनके इकोसिस्टम में हलचल है कि मोदी क्या ही गजब करनेवाले हैं. मोदी क्या बड़ा एक्शन करने जा रहे हैं. आज आपको पाठशाला में बताउंगा कि 30 नवंबर को मोदी क्या धमाका करने जा रहे हैं और इसको लेकर पर्दे के पीछे कैसे खेल हुआ है..
उस धमाके से पहले आज संविधान दिवस के दिन पीएम मोदी ने नेहरु, इंदिरा से लेकर राहुल गांधी तक. सबकी ऐसी फाइलें खोल दीं कि कांग्रेस का गला सूख रहा होगा. उसकी भी डीटेल आपको बताउंगा. वहीं. ज्ञानू इट्स डन ब्रो का नारा लेकर घूमते कॉकरोच पार्टी वालों की हालत अलग टाइट हो रखी है. सड़क पर पब्लिक नहीं मिल रही और उधर कोर्ट में सौरव दास के पासपोर्ट मामले में आज जो हुआ उसके बाद लोग कह रहे हैं कि ये कॉकरोच वाले फिर से तिहाड़ जाएंगे क्या. इसकी भी डीटेल बताउंगा. लेकिन पहले एक ट्रेलर देख लीजिए.
मोदी सरकार ने अचानक धमाका कर दिया
जिस समय राहुल गांधी डिबेट का चैलेंज चैलेंज खेलने में बिजी थे. कांग्रेस पार्टी यूपी में सीटों के लिए अखिलेश यादव के हाथों अपनी छीछालेदर करा रही थी. उसी समय पीएम मोदी ब्रैंड इंडिया को चमकाने के साथ साथ पर्दे के पीछे वो तैयारी कर रहे थे जिसका हिंट हमने पाठशाला में पहले ही दिया था. आज शाम मोदी सरकार ने अचानक ये ऐलान करके धमाका कर दिया कि संसद का सत्र बुलाया जा रहा है. सरकार ने अगले मंडे से संसद का विशेष सत्र बुलाने का ऐलान कर दिया है. पहले आपको इसकी तारीख बताता हूं फिर बताऊंगा कि क्यों अब इंडी के खेमे में हड़कंप मच जाएगा. संसदीय कार्यमंत्री किरेण रिजिजू ने आज शाम को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिय बताया है
– सरकार ने लोकसभा के अध्यक्ष और राज्यसभा के अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि…
– वो आवश्यक सरकारी कामकाज के संचालन और तात्कालिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए
– लोकसभा का सत्र सोमवार, 30 नवंबर, 2026 को ..
– राज्यसभा का सत्र बुधवार, 2 दिसंबर, 2026 को पुनः बुलाएं.
– दोनों सदनों का सत्र 3 दिसंबर, 2026 को समाप्त हो सकता है.
कई दिनों से विपक्ष ये सवाल उठा रहा है मॉनसूत्र सत्र तय प्रक्रिया के मुताबिक खत्म नहीं किया गया है. शीत कालीन सत्र का टाइम आ गया है. सरकार क्या करना चाह रही है. ये भी चर्चा कई दिनों से हो रही थी कि सरकार विशेष सत्र बुलाकर परिसीमन बिल, महिला आरक्षण बिल को फिर से ला सकती है. इन सब चर्चाओं के बीच आज मोदी सरकार ने अगले लोकसभा सत्र की तारीखों का ऐलान कर दिया है.
क्या परिसीमन बिल लाया जाएगा?
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने बताया कि अब सवाल ये है कि इस स्पेशल सेंशन में क्या परिसीमन बिल लाया जाएगा, क्या महिला आरक्षण बिल लाया जाएगा. अब सवाल ये है कि नरेंद्र मोदी ने ऐसी क्या प्लानिंग की है कि अचानक से संसद के सत्र का विशेष सत्र बुला लिया है. अब इस विशेष सत्र को मॉनसून सत्र का ही एक्सटेंशन माना जा रहा है जबकि अभी शीतकालीन सत्र भी बुलाया ही जाना है तो ऐसी जल्दबादी क्या है इसे आपको समझने की जरूरत है
– 13 अगस्त को मॉनसूत्र खत्म हुआ था लेकिन सत्र को तय प्रक्रिया के मुताबिक क्लोज नहीं किया गया था एक विंडो छोड़ी गई थी
– जिससे लगातार ये चर्चा थी कि पीएम मोदी कुछ स्पेशल प्लान कर रहे हैं जिसकी वजह से सत्र को पूरी तरह क्लोज नहीं किया गया
– अब सत्र को बुलाने का मतलब है कि पीएम मोदी जिस तैयारी में अगस्त से लगे हुए थे वो काम पूरा हो गया है
– इसलिए आप देखिए कि बहुत छोटा सत्र बुलाया गया है इसका मतलब तैयारी इतनी टाइट है कि 4 दिन में काम पूरा करने की प्लानिंग है
– और ये कहा जा रहा है कि ये प्लानिंग है परिसीमन बिल को लाने की, महिला आरक्षण बिल को लागू करने की
अब परिसीमन बिल क्या है इसे भी समझ लीजिए
परिसीमन बिल से लोकसभा की कुल सीटों को 543 से बढ़ाकर 850 करना है. जिस में राज्यों से 815 और केंद्र शासित प्रदेशों से 35 सदस्य चुने जाने का प्रावधान है. बिल पास होने के बाद परिसीमन आयोग का गठन किया जाएगा. परिसीमन आयोग लोकसभा,राज्य विधानसभाओं के निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं नए सिरे से तय करेगा. खास बात ये है कि महिला आरक्षण बिल को परिसीमन बिल से जोड़ा गया है. परिसीमन बिल पास होने से 33% महिला आरक्षण लागू होने का रास्ता भी साफ होगा.
… तब 50 से 60 वोट कम पड़ गए थे
परिसीमन बिल को लेकर सवाल ये है कि क्या सरकार के पास नंबर हैं. क्योंकि अप्रैल में लोकसभा में नंबर कम होने की वजह से बिल पास नहीं हो पाया था. जिस वजह से महिला आरक्षण बिल भी लटक गया था. अप्रैल में सरकार ने बिल के पक्ष में 298 वोट डलवा दिए थे. जबकि दो तिहाई बहुमत के लिए 352 वोटों की जरूरत थी यानी करीब 50 से 60 वोट कम पड़ गए थे. अब ये देखिए कि अप्रैल से नवंबर तक में क्या क्या बदल गया है
– उद्धव की शिवसेना और ममता बनर्जी की तृणमूल में टूट से NDA मजबूत हुई
– इसके अलावा अकाली दल भी साथ आ गया है, और बीजेपी का भी एक सांसद बढ़ा है
– कुल मिलाकर NDA के खेमे में 28 सीटें बढ़ गई है
– वही दूसरी ओर इंडी के लिए बुरी खबर है
– 22 सांसदों वाली DMK इंडी गठबंध से बाहर हो गई है
– 27 सांसदों के पाला बदलने से इंडी कमजोर हुआ है
– इसके अलावा 8 सांसद शरद पवार गुट के भी हैं जिन पर सस्पेंस हैं
– कुल मिलाकर ये 57 सांसदों का नुकसान इंडी हो सकता है
परिसीमन बिल के लिए संसद में नंबर गेम क्या है वो आपको बताता हूं. पहले राज्यसभा का नंबर गेम समझिए. राज्यसभा में बीजेपी के लिए राह थोड़ी आसान है.
राज्यसभा में नंबर गेम को समझिए
– राज्यसभा में कुल सीट 245 हैं
– स्पेशल मेजोरिटी के लिए 164 नंबर चाहिए
– NDA के पास अभी 155 सीटें हैं
– सिर्फ 9 की कमी है, लेकिन NDA के पास कई विकल्प हैं
– जैसे DMK के पास 8 सीटे हैं, BJD के पास 5 हैं
– YSRCP के पास 4 और TMC के 9 सांसद हैं (टूट हो सकती है)
अभी लोकसभा के नंबर समझिए
कुल सीट -540 (3 सीट खाली है)
पूर्ण बहुमत की संख्या – 360
NDA – 320 (TMC को मिलाकर..अभी बागियों पर फैसला बाकी)
INDI – 183
तीन प्लेयर जो NDA का गेम आसान कर सकते हैं वो हैं
DMK – 22
YSRCP- 4
NCP-SP – 8
कुल 40
इतने ही वोट पूर्ण बहुमत के लिए NDA को चाहिए
यहां ये भी समझना होगा कि संविधान संशोधन बिल पर वोट प्रेजेंट एंड वोटिंग के आधार गिना जाता है. यानी जो सदन में मौजूद हैं और वोट कर रहे हैं. अगर DMK, YSRCP, NCP-SP ये सब मिलाकर जो कुल 34 सांसद अगर वोटिंग में हिस्सा ना लें तो प्रेजेंट एंड वोटिंग की संख्या 500 हो जायेगी और स्पेशल मेजोरिटी की संख्या 334 हो जाएगी और NDA के पास 320 की संख्या है यानी मामला बहुत करीब आ जाएगा. परिसीमन बिल को लेकर अभी की बड़ी खबर ये है कि कल कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है. जिसमें परिसीमन बिल पर चर्चा हो सकती है.
पीएम मोदी के कदम से विपक्ष में मची खलबली
उधर संसद के सत्र के ऐलान से विपक्ष में खलबली मची है. इसलिए अब पार्टियां अपनी अपनी रणनीति बनाने में जुट गई हैं. कांग्रेस ने 27 नवंबर यानी कल कांग्रेस संसदीय रणनीति ग्रुप की बैठक बुलाई है. इस बैठक में संसद सत्र के लिए रणनीति पर चर्चा की जाएगी. 27 नवंबर को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बैठक होने वाली थी. लेकन अब इस बैठक पर भी सस्पेंस बन गया है. सूत्रों के मुताबिक इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष ने इंडी ब्लॉक के सभी फ्लोर लीडर को मिलने के लिए बुलाया है. चर्चाओं के बीच आज भी पीएम मोदी ने महिला आरक्षण का जिक्र किया है और ये कहा कि इसे कोई रोक नहीं सकता है. पीएम मोदी ने अपने एक लेख में लिखा कि
नारी शक्ति के न्याय और अधिकारों को कोई नहीं रोक सकता
पीएम मोदी ने महिला आरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई
विपक्ष पर महिला आरक्षण विधेयक रोकने का आरोप लगाया
मुख्य विपक्षी दल अब ‘विरोध पक्ष’ के बजाय ‘अवरोध पक्ष’ बन गया है
यानी पीएम मोदी ने इस बात के संकेत दे दिए हैं कि परिसीमन बिल भी आएगा. महिला आरक्षण बिल भी आएगा कोई इसे रोक नहीं सकता है.