Last Updated:
Delhi Airport: अपने पिता के आखिरी दर्शन और बेटे के तौर पर जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए एक बेटा दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट के स्टाफ के सामने गिड़गिड़ाने के लिए मजबूर हो गया. इस बेटे को स्पाइस जेट की फ्लाइट एसजी-709 से पटना के लिए रवाना होना था. लेकिन फ्लाइट की लेटलतीफी ने उससे उसका यह हक भी छीन लिया.
स्पाइसजेट की लेटलतीफी के चलते एक बेटा अपने पिता के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो सका. (Image: Social Media)
SpiceJet Flight Delay: जब सैकड़ों किलोमीटर दूर आपका परिवार किसी मुसीबत में हो, तब उन तक पहुंचने के लिए आपके पास सबसे पहला विकल्प फ्लाइट ही होता है. आप फ्लाइट के जरिए सैकड़ों किलोमीटर का सफर कुछ मिनटों में तय कर अपने परिवार के पास पहुंचना चाहते हैं. ऐसे वक्त में खासकर सीमित आय वालों के सामने सबसे बड़ी चुनौती इस सफर के लिए एयर टिकट खरीदना होता है. हम सबको पता है कि आखिरी कुछ घंटों में फ्लाइट के टिकटों की कीमत कई गुना बढ़ जाती है. ऐसे में इस टिकट को खरीदना कई लोगों के लिए बूते से बाहर की बात हो जाती है.
बावजूद इसके, वे लोग कई बार अपनी पूरी जमा पूंजी खर्च कर या अपनों से रुपए कर्ज में लेकर एयर टिकट खरीदने से भी नहीं हिचकते हैं. लेकिन, ऐसे लोगों को जब एयरपोर्ट पर जाकर यह पता चले कि जिस फ्लाइट की टिकट के लिए उन्होंने अपना सबकुछ खर्च दिया है, वह कैंसिल या डिले हो गई है, तो ऐसे वक्त में उसके दिल में क्या गुजरती है, इसका अंजादा शायद ही कोई लगा सके. कुछ ऐसा ही आज दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देखने को मिला. जहां एक युवक को कुछ ही घंटे पहले अपने पिता की मृत्यु के बारे में पता चला.
उसे बताया कि अंतिम संस्कार के लिए सिर्फ उसका ही इंतजार किया जा रहा है. उससे यह भी कहा गया कि जितनी जल्दी हो घर आ जाओ. चूंकि हिंदू धर्म में अंतिम संस्कार सूर्यास्त से पहले ही किया जाता है, ऐसे में इस शख्स को किसी भी सूरत में सूर्यास्त से कुछ घंटे पहले अपने पैतृक घर पहुंचना था. जिससे वह अपने पिता के अंतिम दर्शन कर सके और बेटे के तौर पर अंतिम जिम्मेदारियों को पूरा कर सके. इस शख्स ने भी किसी तरह अपने परचितों से रुपए उधार लेकर स्पाइस जेट की फ्लाइट एसजी-709 से पटना जाने के लिए टिकट खरीद लिया.
इस फ्लाइट को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से दोपहर करीब 2:50 बजे रवाना होना था और शाम करीब 4:45 मिनट पर पटना पहुंचना था. इस शख्स के दिल में सिर्फ इतना सुकून था कि वह सूर्यास्त से कुछ समय पहले पटना पहुंच जाएगा. वहां पहुंचने के बाद वह अपने बेटे की सभी जिम्मेदारियों को पूरा कर सकेगा. लेकिन, शायद स्पाइस जेट को कुछ और ही मंजूर था. इस समय कैंसिलेशन और डिलेज के लिए कुख्यात हो चुकी स्पाइस जेट ने इस शख्स को ऐसा झटका दिया कि उसके सब्र का बांध टूट गया और आंखों से आंसू बहने लगे.
A heartbreaking scene at the airport as a passenger pleaded with SpiceJet staff to let him reach home for his father’s last rites. His flight, scheduled for 1:50 PM, was reportedly delayed until 6:30 PM, leaving him devastated. The incident comes amid growing scrutiny over SpiceJet’s flight delays and cancellations.
#SpiceJet #FlightDelay #Airport #AirlineNews