![]()
.
सदर प्रखंड के बीआरसी प्रांगण में झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा समारोह के तहत ब्लॉक-लेवल प्रतियोगिता कक्षा 6 से 8 व 9 से 10 वर्ग के बच्चों के बीच बीईओ राजीव रंजन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज शिक्षा केवल किताबों और परीक्षाओं तक सीमित नहीं है। संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास के लिए मानसिक, शारीरिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी जरूरी हैं। शिक्षा का उद्देश्य सर्वांगीण विकास है। उन्होंने बच्चों से कहा कि आप होनहार हैं। आप झारखंड का भविष्य हैं। बीपीओ मंजू देवी ने कहा कि सभी प्रतिभागी बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो।
सभी प्रतियोगिताओं में शामिल होने से छिपी प्रतिभा सबके सामने आती है। कार्यक्रम के व्यवस्थापक शैलेंद्र कुमार सुमन ने कहा कि मंच पर प्रतिभा का प्रदर्शन ही सबसे बड़ी जीत होती है। प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर विजय कुमार, अरुण राम, सुदामा साहू, नंदिता साहू, श्यामा मिश्रा, सीमा शर्मा, जितेंद्र मित्तल, पूर्णकाम, तरुण कुमार, श्याम सिंह, अनंत शर्मा, दीपक कुमार, त्रिसांधा प्रजापति, संयुक्ता देवी, निधि कुमारी, धीरज पटेल, शीलमनती मिंज, पवन कुमार, सुशीला देवी, रश्मि खेस, प्रतिभा खलखो, सुमो खेस, राजेंद्र लकड़ा, अनिल राम, दयामनी तिर्की, कुलदीप मिंज, मुमताज अहमद, सलोमी लकड़ा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।