![]()
.
बोकारो मृत कर्मचारी आश्रित संघ की साप्ताहिक बैठक बुधवार को टू-टैंक गार्डन में सनी देओल की अध्यक्षता में हुई। संचालन शंभु कुमार ने किया। बैठक में बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन की ओर से आश्रित प्रशिक्षुओं के नियोजन की प्रक्रिया शुरू करने में हो रही देरी पर नाराजगी जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि पिछले माह प्रबंधन और संघ प्रतिनिधियों के बीच नियोजन प्रक्रिया शुरू करने पर सहमति बनी थी, लेकिन अब तक ठोस पहल नहीं हुई है। ट्रेड अप्रेंटिस का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बावजूद कई आश्रित युवा बेरोजगार हैं। वहीं, कई की निर्धारित उम्र सीमा समाप्त होने के करीब है। संघ ने प्रबंधन से जल्द नियोजन प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। चेतावनी दी कि मांगों पर पहल नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। बैठक में आंदोलन की रणनीति और घोषणा पर भी चर्चा हुई। मौके पर सलाम एहसान, अशोक कुमार, नवीन, शिवशंकर, आशा कुमारी, मन्ना कुमारी, फूलमनी, बबीता कुमारी आदि मौजूद थे।