Last Updated:
गोवा में आम आदमी पार्टी ने संविधान दिवस पर ‘म्हारगाई मुक्ति यात्रा’ की शुरुआत की. दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और गोवा प्रभारी आतिशी ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई. महंगाई, भ्रष्टाचार और दलबदल के खिलाफ शुरू हुई यह यात्रा दक्षिण गोवा से उत्तर गोवा तक जाएगी. आप ने हर परिवार को ₹15 हजार देने समेत छह बड़ी गारंटियों का ऐलान किया है. इनमें 300 यूनिट मुफ्त बिजली, महिलाओं को हर महीने 3 हजार रुपए, 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा और महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा शामिल है.
गोवा में ‘म्हारगाई मुक्ति यात्रा’ की शुरुआत के दौरान आप की गोवा प्रभारी और दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी.
AAP Goa News: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की गोवा प्रभारी आतिशी ने संविधान दिवस पर ‘म्हारगाई (महंगाई) मुक्ति यात्रा’ को हरी झंडी दिखाई. महंगाई, भ्रष्टाचार और दलबदल के खिलाफ यह यात्रा दक्षिण से उत्तर गोवा तक जाएगी. पहले दिन की शुरुआत ऐतिहासिक मल्लिकार्जुन मंदिर में प्रार्थना और रोड शो से हुई.
इस दौरान, आम आदमी पार्टी के नेताओं ने डायलिसिस मरीज़ों से मुलाकात की और बढ़ती बिजली दरों के विरोध में लोगों ने अपने भारी-भरकम बिजली बिल जलाए. इस दौरान, आम आदमी पार्टी ने गोवा के मतदाताओं को छह गारंटी देने की बात भी कही. इन गारंटियों में 300 यूनिट मुफ्त बिजली और हर महिला को 3 हजार रुपए देना शामिल है.
इसके अलावा, आम आदमी पर्टी ने गोवा के हर वाशिंदे को 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और हर गांव में खेल मैदान देने की बात कही है. इसके अलावा, आम आदमी पार्टी ने धारा 39A को भी खत्म करने का वादा किया है. पहले दिन की यात्रा का समापन एक आदिवासी परिवार के घर रात्रि प्रवास के साथ हुआ.