भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अंतर-डीएवी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन



.

डीएवी जोन ‘के’ के विद्यालयों के बीच आयोजित अंतर-डीएवी नृत्य प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-4 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन डीएवी-4, बोकारो में किया गया। इसका विषय भक्ति रस था। इसमें विभिन्न डीएवी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने नृत्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना की मनमोहक प्रस्तुति दी।प्रतियोगिता में डीएवी इस्पात स्कूल, सेक्टर-2/सी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल, सेक्टर-9/ई और डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-6 संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।

डीएवी-4 के विद्यार्थियों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति में प्रेम, आस्था, समर्पण और ईश्वर के प्रति श्रद्धा को नृत्य की मुद्राओं और भावों के जरिए जीवंत कर दिया। उनकी प्रस्तुति ने निर्णायक मंडल और दर्शकों को प्रभावित किया।

विद्यालय के प्राचार्य एसके मिश्रा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि भक्ति भारतीय संस्कृति की आत्मा है। विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रस्तुति उनकी प्रतिभा, समर्पण और शिक्षकों के अथक परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और मार्गदर्शक शिक्षिका प्रियंका शर्मा को बधाई दी। विद्यालय परिवार ने भी इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top