भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सोंठ, मेथी और गुड़ से बनाएं सर्दियों के खास लड्डू, सुबह-शाम लें...


Last Updated:

Sonth Ladoo Recipe: सर्दी के मौसम में लोग तरह-तरह के लड्डू बनाते और खाते हैं जो शरीर को ताकत और गरमाहट दोनों देते हैं. इसी क्रम में आते हैं सोंठ के लड्डू जिन्हें बनाना आसान है और ये बहुत टेस्टी लगते हैं. ठंड के मौसम में इनका सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है.

पलामू. ठंड के मौसम में गुड़, तिल और कई पारंपरिक मिठाइयों का स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है. लेकिन ग्रामीण इलाकों में सर्दियों के दौरान सोंठ के लड्डू बनाने की परंपरा भी काफी पुरानी है. स्वाद के साथ शरीर को ऊर्जा देने वाले ये लड्डू आज भी दादी-नानी की रसोई का खास हिस्सा हैं. दरअसल, सोंठ, मेथी, गुड़, घी और सूखे मेवों से तैयार होने वाले इन लड्डुओं को ठंड के दिनों में शरीर को गर्म रखने और कमजोरी से बचाने के लिए खाया जाता है. अब ग्रामीण इलाकों के साथ शहरी परिवारों में भी पारंपरिक मिठाइयों और प्राकृतिक पोषण से जुड़े खाद्य पदार्थों की ओर लोगों का रुझान बढ़ रहा है.

घर पर आसानी से बन जाते हैं
बता दें कि सोंठ के लड्डू बनाने के लिए बहुत ज्यादा महंगी सामग्री की जरूरत नहीं होती. घर में आसानी से उपलब्ध चावल का आटा, गेहूं का आटा, गुड़, घी, सोंठ, मेथी और सूखे मेवों से इसे तैयार किया जा सकता है. इसके लिए एक किलो चावल का आटा, एक किलो गेहूं का आटा, 25 ग्राम सोंठ, 25 ग्राम मेथी, 100 ग्राम बादाम, काजू और अखरोट जैसे सूखे मेवे, 750 ग्राम गुड़, एक किलो घी और दो चम्मच हल्दी की जरूरत होती है. चावल को धोकर सुखाने के बाद कढ़ाही में भूनकर बारीक पीस लिया जाता है.

ऐसे तैयार होते हैं लड्डू
इसके बाद गेहूं के आटे को घी और हल्दी के साथ धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनते हैं. सूखे मेवों को भी हल्का भूनकर दरदरा पीस लिया जाता है. फिर चावल और गेहूं के आटे के साथ सोंठ, मेथी और सूखे मेवों को अच्छी तरह मिलाया जाता है. गर्म घी मिश्रण में डालकर इसे एकसार किया जाता है. दूसरी ओर गुड़ और पानी से हल्का गाढ़ा पाग तैयार कर मिश्रण में मिलाया जाता है. मिश्रण थोड़ा ठंडा होने पर हाथों से गोल आकार देकर स्वादिष्ट सोंठ के लड्डू तैयार किए जाते हैं.

कई दिन नहीं होते खराब
ये लड्डू कई दिनों तक खराब नहीं होते हैं. बनाने के बाद इनको एयर टाइट डिब्बे में बंद करके रखें और साफ-सूखे हाथ ही डिब्बे में डालें. गीले बर्तन या गीले हाथ लड्डू में लगाने से ये खराब हो सकते हैं. कई लोग तो एक बार में बड़ी लॉट बना लेते हैं और पूरी ठंड रोज इन्हें खाते हैं. अगर सुबह शाम एक-एक लड्डू दूध के साथ खाएं तो ये ताकत भी देता है और सर्दी-खांसी से भी बचाता है. बस ये याद रखें कि इसमें सोंठ होती है तो बहुत मात्रा में सेवन न करें.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top