भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

संविधान केवल पुस्तक नहीं, देश की आत्मा है : शुभ नारायण दत्त


रांची4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रांची | अखिल भारतीय अधिवक्ता संघ ने संविधान दिवस पर जिला बार एसोसिएशन परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया। अध्यक्षता एआईएलयू झारखंड राज्य समिति के अध्यक्ष शुभ नारायण दत्त ने की और संचालन राज्य सचिव एमए चौधरी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक पाठ से हुई। इस अवसर पर संविधान निर्माण में अहम योगदान देने वाले डॉ. भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि संविधान केवल पुस्तक नहीं, देश की आत्मा है, जिसकी बुनियाद न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व हैं। उन्होंने जोर दिया कि इन मूल्यों की रक्षा करना अधिवक्ताओं का नैतिक और संवैधानिक दायित्व है। कार्यक्रम में न्यायपालिका के विकेंद्रीकरण, राष्ट्रीय न्यायिक आयोग के गठन, अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने, कल्याणकारी कदम बढ़ाने और युवा अधिवक्ताओं के लिए स्टाइपेंड की मांग उठी। मौके पर संतोष प्रकाश, मो. मुमताज़ खान, मो. अरशद के नाशर इमाम, इरशाद आलम, आरिफ इमाम समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top