Agency:एजेंसियां
Last Updated:
चीन और तुर्किये की मदद से पाकिस्तान अपनी सैन्य ताकत बढ़ा रहा है. अमेरिका भी उसके एफ-16 लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करने में जुटा है. ऐसे में भारत ने भी बड़ा कदम उठाया है. जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान से लगी नियंत्रण रेखा पर पांचवीं एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम तैनात की जाएगी. यह सिस्टम 400 किलोमीटर तक की दूरी से आने वाले हवाई खतरों को निशाना बना सकती है. भारतीय वायुसेना की टीम अगले महीने रूस जाकर इसका निरीक्षण करेगी. लक्ष्य फरवरी 2027 तक इसे तैनाती के लिए तैयार करना है. जानिए भारत की इस तैयारी के पीछे की पूरी रणनीति.
चीन और तुर्किये की सैन्य मदद से मजबूत हो रहे पाकिस्तान को जवाब देने के लिए भारत कश्मीर की एलओसी पर पांचवां एस-400 तैनात करेगा. (फाइल फोटो)
पाकिस्तान की सैन्य ताकत बढ़ाने में चीन और तुर्किये लगातार उसकी मदद कर रहे हैं. अमेरिका भी उसके एफ-16 लड़ाकू विमानों को और ताकतवर बनाने की तैयारी में है. उधर सऊदी अरब से मिल रही आर्थिक मदद भी पाकिस्तान की सैन्य क्षमताओं को मजबूत करने में इस्तेमाल हो रही है. ऐसे में भारत ने भी पश्चिमी सीमा पर अपनी सुरक्षा को और मजबूत करने का फैसला किया है. जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान से लगी नियंत्रण रेखा यानी एलओसी की निगरानी के लिए पांचवीं एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम तैनात की जाएगी. यह तैनाती पाकिस्तान की ओर से आने वाले हवाई खतरों को रोकने की भारत की तैयारी का अहम हिस्सा होगी. खास बात यह है कि एस-400 की तैनाती ऐसे समय हो रही है जब चीन और तुर्किये के सैन्य सहयोग से पाकिस्तान की ताकत बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.