भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गुरुग्राम में 3 करोड़ की डिफेंडर कार से खतरनाक स्टंटबाजी, ट्रैक्टर वाले...


Last Updated:

गुरुग्राम में एक लग्जरी कार डिफेंंडर और ट्रैक्टर चालकों द्वारा कथित तौर पर डिवाइडर पार कर सड़क बदलने के मामले सामने आने के बाद यातायात पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

ख़बरें फटाफट

गुरुग्राम में 3 करोड़ की डिफेंडर से स्टंट, ट्रैक्टर वाला भी क्यों पीछे रहता!Zoom

गुरुग्राम में गाड़ियों की स्टंटबाजी कोई नई बात नहीं है.

गुरुग्राम. हरियाणा के  गुरुग्राम में रात को डिफेंडर गाड़ी और अगले दिन ट्रैक्टर चालक ने स्टंटबाजी दिखाई. ऐसे में अब डिवाइडर पार कर सड़क बदलने के मामले सामने आने के बाद यातायात पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.पुलिस अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पहला वीडियो बुधवार रात का है. एक युवक ने सेक्टर-54 रैपिड मेट्रो स्टेशन के पास हुई इस घटना को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया था.

वीडियो में गोल्फ कोर्स मार्ग पर चल रही एक डिफेंडर कार का चालक अचानक डिवाइडर पर गाड़ी चढ़ाकर दूसरी लेन में चला जाता है. तेज रफ्तार में किया गया यह खतरनाक करतब किसी बड़े हादसे की वजह बन सकता था.

वहीं,  गुरुवार को गोल्फ कोर्स मार्ग की ही एक और वीडियो सामने आई, जिसमें एक ट्रैक्टर चालक कथित तौर पर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में जाता दिखाई दे रहा है.

वीडियो में दो लेन दिख रही हैं और रात को डिफेंडर गाड़ी लेन बदलने के लिए डिवाइडर से चढ़ते हुए दूसरी लेन में आती है. पीछे चल रही कार से किसी ने वीडियो बनाया है. इसी तरह ट्रैक्टर चालक  भी डिवाइडर फांदते हुए दूसरी लेन पर निकल गया.

पुलिस ने बताया कि वीडियो में ट्रैक्टर चालक डिवाइडर के ऊपर से गाड़ी चलाता दिख रहा है, जिसमें ट्रैक्टर के आधे पहिए डिवाइडर के एक तरफ और आधे दूसरी तरफ हैं. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हम दोनों घटनाओं की जांच कर रहे हैं. कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. गौर रहे कि गुरुग्राम में गाड़ियों की स्टंटबाजी कोई नई बात नहीं है. इससे पहले, थार में स्टंटबाजी के कई मामले सामने आए हैं और पुलिस ने अधिकतर मामलों में चालान भी काटे हैं.

About the Author

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top