भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

CM हेमंत सोरेन ने दादा सोबरन मांझी को श्रद्धांजलि दी: रामगढ़ के...



मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 27 नवंबर 2026 को रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड स्थित नेमरा-लुकैयाटांड़ पहुंचे। उन्होंने अपने दादा शहीद सोबरन मांझी (सोबरन सोरेन) के शहादत दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

.

मुख्यमंत्री ने अपने दिवंगत पिता और झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा पर भी फूल चढ़ाए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। रामगढ़ की विधायक ममता देवी समेत स्थानीय नेताओं और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

हेमंत सोरेन ने लुकैयाटांड़ में आयोजित सभा को भी संबोधित किया। उन्होंने महाजनी प्रथा के विरोध में सोबरन मांझी की शहादत को याद किया।

कार्यक्रम के दौरान विकास मेला और शिविर लगाया गया। यहां सरकारी विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी और लाभ देने की व्यवस्था की गई।

मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की ओर से विशेष सत्र बुलाकर परिसीमन बिल लाने पर कहा कि उनकी इस पर नजर है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के लाए सभी बिलों की समीक्षा करनी होगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top