Last Updated:
Biogas Plant Set-Up: बायोगैस ग्रामीण परिवारों के लिए सस्ता और टिकाऊ ऊर्जा विकल्प है. कुछ मवेशियों के गोबर से इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है, जिससे रसोई गैस के साथ खेतों के लिए जैविक खाद भी मिलती है. इसे छोटे लेवल पर कैसे शुरू कर सकते हैं और इसके क्या-क्या फायदे हैं, जानते हैं.
पलामू. आज के दौर में ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों की तलाश के बीच बायोगैस एक ऐसा विकल्प है, जो ग्रामीण परिवारों के लिए सस्ता, टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल साबित हो सकता है. गोबर से तैयार होने वाली यह गैस लगातार ऊर्जा उपलब्ध कराने का माध्यम बनती है. खास बात यह है कि बायोगैस प्लांट लगाने के बाद इसमें रोजाना गोबर डालने से गैस उत्पादन की प्रक्रिया लगातार चलती रहती है. इससे रसोई में खाना पकाने के लिए गैस मिलती है और प्लांट से निकलने वाली स्लरी का इस्तेमाल खेतों में जैविक खाद के रूप में किया जा सकता है.
ज्यादा मेहनत नहीं लगती
के मेदिनीनगर शहर के बाईपास रोड स्थित श्री गौशाला में इसकी जानकारी देते हुए देखरेख करने वाले रोहित तिवारी ने बताया कि बायोगैस रिन्यूएबल एनर्जी का एक बेहतर स्रोत है. इसे एक बार स्थापित करने के बाद लगातार गोबर डालकर गैस बनाई जा सकती है. इसके लिए अधिक मेहनत की जरूरत नहीं होती. अगर किसी किसान या परिवार के पास तीन से चार गाय या बैल हैं, तो उनके गोबर से एक घर के लिए पर्याप्त गैस तैयार की जा सकती है.
15 से 20 दिन में बनने लगती है गैस
उन्होंने बताया कि बायोगैस प्लांट बनाने के लिए करीब 10 फीट लंबा और 10 फीट चौड़ा टैंक तैयार किया जा सकता है. इसे ऊपर से पूरी तरह एयरटाइट ढक्कन से बंद करना जरूरी है. टैंक में गोबर का घोल डालने के लिए इनलेट और गैस निकालने के लिए आउटलेट पाइप लगाया जाता है. इसके साथ स्लरी बाहर निकालने की व्यवस्था भी रखी जाती है.
रोजाना गोबर को पानी के साथ घोलकर टैंक में डालना होता है. करीब 15 से 20 दिनों में गैस बनने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है. इस गैस को पाइप के माध्यम से सीधे गैस चूल्हे तक पहुंचाया जा सकता है या जरूरत के अनुसार स्टोरेज की व्यवस्था की जा सकती है.
सामान्य घरेलू बायोगैस प्लांट को करीब 15 से 20 हजार रुपये की लागत में तैयार किया जा सकता है. हालांकि ये मोटे तौर पर प्लांट के साइज पर निर्भर करता है. प्लांट से निकलने वाली स्लरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जिसका इस्तेमाल खेतों में खाद के रूप में किया जा सकता है.
अतिरिक्त आय भी हो सकती है
रोहित तिवारी ने बताया कि श्री गौशाला में करीब 200 गायों की क्षमता वाले पांच बायोगैस प्लांट लगाने की तैयारी की जा रही है. शुरुआती चरण में प्रतिदिन करीब 10 बड़े सिलेंडर के बराबर गैस उत्पादन का लक्ष्य है, जबकि प्लांट व्यवस्थित तरीके से संचालित होने और उत्पादन क्षमता के अनुरूप प्रक्रिया विकसित होने पर उत्पादन बढ़ाया जा सकता है. बायोगैस को शुद्ध करके सीएनजी जैसी गुणवत्ता वाला बायो-सीएनजी भी बनाया जा सकता है, जिसका व्यावसायिक उपयोग कर आय का अतिरिक्त स्रोत तैयार किया जा सकता है.
About the Author
Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…