होमताजा खबरदेश
मोदी कैबिनेट की बैठक में अहम फैसला, परिसीमन के जरिए महिला आरक्षण बिल के संशोधन को मंजूरी
Last Updated:
ब्रेकिंग न्यूज़.
देश की सियासत और संसदीय इतिहास में एक बड़े बदलाव की तस्वीर साफ हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय कैबिनेट ने परिसीमन (Delimitation) के जरिए महिला आरक्षण लागू करने से जुड़े संविधान संशोधन बिल को अपनी हरी झंडी दे दी है. इस ऐतिहासिक फैसले के तहत सभी राज्यों में सीटों की संख्या में 50 फीसदी तक की एकसमान और आनुपातिक बढ़ोतरी का रास्ता खुल गया है. खास बात यह है कि सीटों के इस बंटवारे में मौजूदा अनुपात की सीमा (सीलिंग) को साल 2051 तक बरकरार रखा जाएगा, जिससे राज्यों के बीच राजनीतिक संतुलन बना रहे. सरकार का यह कदम आने वाले समय में लोकसभा और विधानसभाओं की तस्वीर पूरी तरह बदलने वाला साबित होगा.