भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ED ने फर्ज़ी निवेश स्कीम को लेकर पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत 8...


होमताजा खबरदेश

ED ने फर्जी निवेश के नाम पर करोड़ों की रकम जुटाने वालों के ठिकानों पर मारी रेड

Last Updated:

ईडी ने फर्जी निवेश स्कीम के मामले में पंजाब और जम्मू-कश्मीर में 8 ठिकानों पर छापेमारी की. यह कार्रवाई पीएमएलए के तहत की गई है. मामला पूर्व एसएसबी जवान गुरमीत सिंह और उसके साथियों से जुड़ा है.

ED ने फर्जी निवेश के नाम पर करोड़ों की रकम जुटाने वालों के ठिकानों पर मारी रेडZoom

श्रीनगर: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फर्जी निवेश स्कीम को लेकर पंजाब और जम्मू-कश्मीर के 8 जगहों पर छापेमारी की. रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी की कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत की गई है. बताया जा रहा है कि यह मामला आरोपी पूर्व एसएसबी जवान गुरमीत सिंह और उसके साथियों से जुड़ा है जो उनके द्वारा एक फर्जी मनी मल्टीप्लायर/निवेश स्कीम चलाई जा रही है.

ईडी की जांच जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और बिहार में विभिन्न पुलिस अधिकारियों द्वारा दर्ज की गई कई एफआईआर से शुरू हुई. इन एफआईआर में आम जनता को ठगने का आरोप है, जिसमें सेवारत और सेवानिवृत्त एसएसबी कर्मी भी शामिल हैं. उन्हें ऊंचे और निश्चित मासिक रिटर्न के झूठे वादों पर अपने पैसे निवेश करने के लिए राजी किया गया था.

निवेशकों से करोड़ों की रकम जुटाने का आरोप
रिपोर्ट के मुताबिक, वित्तीय डेटा की जांच से पता चला कि निवेशकों से करोड़ों रुपये की बड़ी रकम विभिन्न कंपनियों और संस्थाओं के जरिए इकट्ठा की गई थी. इनमें मैसर्स स्टाइल ओ इंडस्ट्री, कठुआ, मैसर्स स्टाइल ओ कम्फर्ट क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड और अन्य शामिल हैं, जो आरोपी व्यक्तियों द्वारा नियंत्रित और संचालित थीं. ईडी ने कहा है कि आगे की जांच अभी चल रही है.

बीते दिनों ED ने करोड़ों की संपत्ति जब्त की थी
बता दें कि इससे पहले 9 नवंबर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के श्रीनगर जोनल कार्यालय ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के दुरुपयोग से जुड़े एक मामले में 10.63 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त किया था। ईडी ने यह जब्ती धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की थी. ईडी ने अपने एक आधिकारिक बयान में बताया था कि ईडी की ओर से यह जब्ती आदेश 11 संपत्तियों (जमीन और इमारतों) के लिए जारी किया गया, जो कश्मीर के श्रीनगर और बांदीपोरा जिलों में स्थित हैं. ये संपत्तियां उन आपूर्तिकर्ताओं सह दलालों और जेएंडके बैंक के अधिकारियों के कब्जे में पाई गई हैं, जो पीएमईजीपी योजना के दुरुपयोग में शामिल थे.

CBI-ACB की एफआईआर पर ED ने शुरू की थी जांच
ईडी ने एसीबी और सीबीआई, श्रीनगर की दो एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी. इन एफआईआर में आरोप लगाया गया था कि पीएमईजीपी योजना के तहत लिए गए ऋण की राशि का गबन किया गया था. इसमें पीएमईजीपी ऋण लेने वाले जेएंडके बैंक की सुंबल और गमुद गदखुद शाखाओं के अधिकारी और कुछ अन्य अज्ञात लोग शामिल थे.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top