भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

धनबाद में कोयले के ढेर से युवक का शव मिला: बेनीडीह रेल...


धनबाद17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

धनबाद के बीसीसीएल ब्लॉक-2 की बेनीडीह मेन रेल साइडिंग में शुक्रवार को कोयले के ढेर से एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान भीमकनाली निवासी सुनील रवानी के रूप में हुई है।

शव मिलने की खबर पर मजदूर और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस और सीआईएसएफ की टीम पहुंची। सुनील के परिजन भी वहां पहुंचे।

बताया जाता है कि सुनील सुबह बाइक से बीसीसीएल ब्लॉक-2 के नदखुरकी कोल डंप में घर के इस्तेमाल के लिए कोयला लेने गया था।

आशंका है कि वह कोयला लोड करने वाले डोजर की चपेट में आ गया। अंधेरा होने के कारण डोजर ऑपरेटर उसे देख नहीं पाया होगा।

इसके बाद कोयले के साथ सुनील भी हाइवा में लोड हो गया। हाइवा कोयला लेकर बेनीडीह रेल साइडिंग पहुंचा। वहां कोयला उतारते समय सुनील का शव भी ढेर से नीचे गिर गया।

सुनील के परिजन विनोद रवानी ने बताया कि वह सुबह घर के इस्तेमाल के लिए कोयला लेने कोल डंप गया था। उनके मुताबिक, वहां एक डोजर ने सुनील को धक्का दिया, जिससे वह कोयले के ढेर में दब गया।

काफी देर तक सुनील घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि हाइवा से कोयले के साथ उसका शव साइडिंग पहुंचा है। परिजनों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top