भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

स्वास्थ्य विभाग के 51 मल्टीपर्पस वर्कर्स की सेवा नियमित होगी, सभी लाभ...


झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत 51 मल्टीपर्पस वर्कर्स (एमपीडब्ल्यू) को बड़ी राहत दी है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने गुरुवार को राज्य सरकार को सभी की सेवा नियमित करने और प्रारंभिक नियुक्ति की तिथि से परिणामी लाभ देने का निर्देश दिया। इ

.

एस लोहरा व अन्य की याचिका में बताया गया कि वर्ष 2008 में मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के तहत लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और काउंसलिंग के बाद उनकी अनुबंध पर नियुक्ति हुई थी। वर्ष 2010 से 2014 के बीच केंद्र ने नियमित नियुक्ति का निर्देश दिया, लेकिन राज्य में कार्रवाई नहीं हुई। इसके कारण सितंबर 2014 से 2016-18 के बीच कर्मियों को सेवा से बाहर रहना पड़ा। बाद में 2150 पद सृजित कर दोबारा नियुक्ति हुई। राज्य सरकार ने अनुबंध और शपथ पत्र का हवाला देकर नियमितीकरण का विरोध किया। कोर्ट ने कहा कि प्रशासनिक देरी का खामियाजा कर्मचारियों को नहीं भुगतना चाहिए। निर्धारित चयन प्रक्रिया से हुई नियुक्ति अवैध नहीं है।

25 साल से दैनिक वेतन पर काम कर रहे चालक की सेवा नियमित करने का आदेश

झारखंड हाईकोर्ट ने बोकारो के चास प्रखंड में 25 वर्षों से अधिक समय से दैनिक वेतन पर चालक के रूप में कार्यरत बेला पद बाउरी को राहत दी है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने राज्य सरकार और बोकारो जिला प्रशासन को 12 सप्ताह में उनकी सेवा नियमित करने की प्रक्रिया पूरी कर औपचारिक आदेश जारी करने का निर्देश दिया है। बाउरी वर्ष 2001 से बीडीओ के अधीन चालक के पद पर कार्यरत हैं। वर्ष 2015 की नियमितीकरण नियमावली के तहत 2017 में तैयार पैनल में उनका नाम तीसरे स्थान पर था। हालांकि, 13 मार्च 2020 को उनका दावा खारिज कर दिया गया। सरकार ने नियुक्ति सक्षम प्राधिकार से नहीं होने और स्वीकृत पद के अभाव का तर्क दिया था। हाईकोर्ट ने यह दलील खारिज करते हुए दावा अस्वीकार करने वाले आदेश का संबंधित हिस्सा निरस्त कर दिया।

चौकीदार के आरक्षित पदों पर दिव्यांग अभ्यर्थियों की नियुक्ति का निर्देश

झारखंड हाईकोर्ट ने साहिबगंज जिले में चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया के तहत दिव्यांग अभ्यर्थियों को राहत दी है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने दिव्यांगों के लिए आरक्षित चार प्रतिशत पदों पर 12 सप्ताह के भीतर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश राज्य सरकार को दिया है। फूलचंद मुर्मू व अन्य की याचिका में बताया गया कि वर्ष 2024 में चौकीदार के 315 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकला था। इसमें दिव्यांगों के लिए चार प्रतिशत पद आरक्षित थे। याचिकाकर्ताओं ने लिखित और शारीरिक दक्षता परीक्षा पास की, लेकिन नियुक्ति नहीं मिली। जिला प्रशासन ने आरक्षित पदों पर नियुक्ति रोक दी थी। सरकार ने नियमों की स्पष्टता नहीं होने का हवाला दिया। अदालत ने कहा कि पात्रता और चयन प्रक्रिया पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति से वंचित नहीं रखा जा सकता।

34 साल से कार्यरत कर्मचारी की सेवा नियमित करने का आदेश दिया गया

झारखंड हाईकोर्ट ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में 34 साल से अधिक समय से कार्यरत बहा उरांव को राहत दी है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने 12 सप्ताह के भीतर उनकी सेवा नियमित करने की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। साथ ही नियमानुसार सेवा और पेंशन संबंधी लाभों पर विचार करने को कहा है। बहा उरांव ने 1989 में की-मैन सह चौकीदार के रूप में काम शुरू किया था। विभाग ने एक जनवरी 1988 की कट ऑफ डेट का हवाला देकर 11 जुलाई 2022 को उनका नियमितीकरण दावा खारिज कर दिया था। अदालत ने यह आदेश निरस्त करते हुए कहा कि तीन दशक से अधिक समय तक सेवा लेने के बाद नियमितीकरण से इनकार करना व्यवस्था का शोषण है। कोर्ट ने सेवा की निरंतरता और सेवानिवृत्ति लाभों पर भी विचार करने का निर्देश दिया।

दूरस्थ शिक्षा से बीएड करने वालों को नियुक्ति प्रक्रिया से बाहर करने पर जेएसएससी से मांगा जवाब, दो को सुनवाई

सहायक आचार्य नियुक्ति प्रक्रिया में दूरस्थ शिक्षा से दो वर्षीय बीएड डिग्री हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को शामिल नहीं किए जाने पर झारखंड हाईकोर्ट ने जेएसएससी से जवाब मांगा है। गुरुवार को जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने आयोग को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई दो दिसंबर को होगी। प्रीतम कुमार रंजन व अन्य की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है कि उनकी बीएड डिग्री मान्यता प्राप्त है। इसके बावजूद जेएसएससी ने इसे नियुक्ति के लिए मान्य नहीं माना और अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया। याचिकाकर्ताओं ने आयोग की कार्रवाई को चुनौती देते हुए कहा कि केवल दूरस्थ शिक्षा माध्यम से डिग्री लेने के आधार पर उन्हें नियुक्ति से वंचित करना उचित नहीं है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top