पूरे राज्य में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है।
.
इससे सुबह और रात में ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, इसके बाद अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

धनबाद में अलाव तापते लोग।
वहीं, तीन जिले रांची, खूंटी और लातेहार में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया।

तीन जिलों में रही ज्यादा ठंड
पिछले 24 घंटे में रांची का न्यूनतम तापमान 09.8 डिग्री, खूंटी में 09.9 डिग्री और लातेहार में 07.5 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। इस वजह से इन क्षेत्रों में रात के वक्त लोगों ने ज्यादा ठंड महसूस की।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पूरे राज्य में 3 दिसंबर तक अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है।
27 नवंबर से 3 दिसंबर के बीच अधिकतम तापमान 23 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इसके बाद 4 से 10 दिसंबर तक अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है।