भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Samajwadi Party NCR Sharad Pawar on Delimitation Women Reservation Bill। कांग्रेस का...


होमताजा खबरदेश

कांग्रेस का विरोध, NCP (पवार) की मजबूरी, DMK के संकेत… संसद में कौन किसपर भारी

Last Updated:

परिसीमन और महिला आरक्षण बिल लोकसभा और राज्‍यसभा में फिर से पेश होने जा रहे हैं. इस बिल पर विपक्ष बिखरा हुआ नजर आ रहा है. सूत्र बता रहे हैं कि शरद पवार पार्टी टूट के खतरे से बचने के लिए इस बिल का समर्थन कर सकते हैं. वहीं, डीएमके की कांग्रेस के प्रति नाराजगी और आक्रामक रुख लगातार बना हुआ है. समाजवादी पार्टी की स्थिति अभी स्‍पष्‍ट नहीं है.

कांग्रेस का विरोध, NCP (पवार) की मजबूरी, DMK के संकेत… संसद में कौन किसपर भारीZoom

संसद में सरकार और विपक्ष दोनों की अग्निपरिक्षा है.

लोकसभा और राज्‍यसभा के एक दिन के संसद सत्र में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों पर संभावित टकराव से पहले विपक्षी दलों में खीचतान सामने आती दिख रही है. कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर सभी विरोधी दलों को एक मंच पर लाने की कोशिश में है. हालांकि विपक्षी दलों का रुख अपनी राजनीतिक मजबूरियों के चलते बिखरा नजर आ रहा है. सूत्रों के मुताबिक एनसीपी शरद पवार की पार्टी संगठन टूटने के डर से विधेयक के समर्थन के मूड में है. डीएमके पहलेल ही कांग्रेस पर हमलावर है. ऐसे में वो इस बिल पर एनडीए के साथ जा सकते हैं. समाजवादी पार्टी ने अभी अपने पत्‍ते नहीं खोले हैं. कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने सहयोगी दलों से बातचीत जारी होने की जानकारी दी है. अब सबकी नजर इंडिया गठबंधन की बैठक और दलों के आधिकारिक रुख पर है.

एनसीपी (शरद पवार) पार्टी बचाने के लिए कर सकते है समर्थन
विपक्षी एकता को सबसे बड़ा झटक शरद पवार की पार्टी एनसीपी (NCP-SP) की तरफ से लगता दिख रहा है. राजनीतिक सूत्रों के अनुसार एनसीपी (पवार) की ओर से कांग्रेस को यह संदेश पहुंचाया गया है कि पार्टी के अधिकांश सांसद पहले से ही सरकार के संपर्क में हैं. इन सांसदों की राय है कि बिल का समर्थन किया जाना चाहिए. सूत्रों का कहना है कि पार्टी नेतृत्व ने कांग्रेस को साफ कर दिया है कि अपनी पार्टी को एक और टूट से बचाने के लिए उनके पास सरकार के बिल का समर्थन करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है.

डीएमके का बदला तेवर और राहुल गांधी की चिंता
तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी डीएमके (DMK) के रुख ने भी कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी है. सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है कि एम.के. स्टालिन ने जिस तरह से हालिया घटनाक्र में कांग्रेस पर निशाना साधा है, उससे इस बात के प्रबल संकेत मिल रहे हैं कि डीएमके इस बिल को अपना समर्थन दे सकती है. वहीं, कांग्रेस के भीतर इस मुद्दे पर आर-पार की लड़ाई का मूड है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने कांग्रेस की बैठक में परिसीमन बिल पर स्पष्ट कहा है कि वे इसका पूरी ताकत से विरोध करेंगे और इसे ठीक उसी तरह विफल करने की कोशिश करेंगे जैसा पिछली बार किया था. हालांकि राहुल गांधी ने यह भी स्वीकार किया कि वे सभी विपक्षी दलों को साथ लाने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन काफी कुछ डीएमके, समाजवादी पार्टी (SP) और शरद पवार की पार्टी के रुख पर निर्भर करेगा.

कांग्रेस का नीतिगत विरोध और सपा का रुख
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने इस पूरे मामले पर पार्टी का पक्ष रखते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सभी सहयोगी दलों से बात कर रहे हैं ताकि सामूहिक फैसला लिया जा सके. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने बिल लाने से पहले न तो सर्वदलीय बैठक बुलाई और न ही राज्यों के मुख्यमंत्रियों से राय ली. अनवर के मुताबिक कांग्रेस इसका नीतिगत विरोध कर रही है क्योंकि असम और कश्मीर में हुए परिसीमन में भी सिर्फ राजनीतिक लाभ देखने का आरोप लगा है.

जहां तक अन्य दलों की बात है, तो तारिक अनवर ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी का स्टैंड इस मुद्दे पर बिल्कुल साफ है और वह विपक्ष के साथ खड़ी नजर आ रही है. कल होने वाली इंडिया ब्लॉक की बैठक से पहले कांग्रेस अन्य क्षेत्रीय दलों को भी विश्वास में लेने की कवायद में जुटी है.

संसद में क्या बनेगी तस्वीर?
मौजूदा सियासी तस्वीर को देखें तो सत्ता पक्ष के साथ एनडीए के घटक दल तो मजबूती से खड़े ही हैं लेकिन विपक्ष के भीतर की दरारें सरकार के लिए बोनस साबित हो सकती हैं. यदि एनसीपी (शरद पवार) पार्टी टूटने के डर से और डीएमके अपने राजनीतिक समीकरणों के चलते बिल के पक्ष में जाते हैं या वोटिंग से दूरी बनाते हैं, तो संसद में विपक्ष की घेराबंदी कमजोर पड़ जाएगी. ऐसे में पूरी नजरें अब इंडिया गठबंधन की बैठक और विपक्षी दलों के अंतिम फैसले पर टिकी हैं.

About the Author

Sandeep GuptaChief Sub Editor

पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top