भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सेहरे पर मिरर वर्क, मोती, स्टोन समेत दूल्हा-दुल्हन की तस्वीरों तक की...


Last Updated:

Jamshedpur Bhandara Gali Seharas: जमशेदपुर की भंडारी गली में शादी के सीजन को लेकर मोर पंख, मिरर वर्क, मोतियों और फ्लोरल डिजाइन वाले आकर्षक व कस्टमाइज्ड सेहरे उपलब्ध हैं, जो दूल्हों की खास पसंद बन रहे हैं. इन्हें अपनी पसंद के हिसाब से डिजाइन भी करवाया जा सकता है.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर: झारखंड और बिहार की शादियों में सेहरे का अपना एक खास महत्व होता है. शादी के दिन दूल्हे को पारंपरिक पगड़ी पहनाई जाती है, जिसके आगे खूबसूरत तरीके से सजाया गया सेहरा उसकी शान को और बढ़ा देता है. पुराने समय से ही सेहरा दूल्हे के श्रृंगार का अहम हिस्सा रहा है. यह केवल सजावट का सामान नहीं, बल्कि शादी की परंपरा, शुभता और परिवार की खुशी का प्रतीक भी माना जाता है. बदलते समय के साथ अब पारंपरिक सेहरे भी नए और आकर्षक डिजाइन में बाजार में उपलब्ध हैं.

भंडारा गली में मिल रहे तरह-तरह के सेहरे
जमशेदपुर के भंडारी गली में इन दिनों शादी के सीजन को देखते हुए तरह-तरह के डिजाइनर सेहरे देखने को मिल रहे हैं. यहां मोर पंख, मिरर वर्क, फूलों की सजावट, मोतियों और चमकदार स्टोन से तैयार किए गए सेहरे लोगों को आकर्षित कर रहे हैं. खास बात यह है कि अब दूल्हे अपनी शादी की पोशाक और पगड़ी के रंग के हिसाब से सेहरे का चुनाव कर रहे हैं.

दूल्हों की पसंद बन रहा है
इनमें मोर पंख डिजाइन का सेहरा काफी आकर्षक नजर आता है. मोर पंख की खूबसूरत बनावट इसे शाही अंदाज देती है. वहीं, मिरर वर्क वाले सेहरे में छोटे-छोटे शीशों और चमकदार सजावट का इस्तेमाल किया जाता है, जो रोशनी में काफी खूबसूरत दिखाई देते हैं. इसके अलावा पर्ल सेहरा यानी मोतियों से तैयार डिजाइन भी पारंपरिक लुक पसंद करने वाले दूल्हों की पसंद बन रहा है.

हर डिजाइन से अलग पहचान
बाजार में फ्लोरल सेहरा, स्टोन वर्क सेहरा, मल्टीकलर सेहरा, रॉयल सेहरा और दूल्हा-दुल्हन की तस्वीरों या आकृतियों से सजे कस्टमाइज्ड सेहरे भी देखने को मिल रहे हैं. कुछ डिजाइन में आगे दूल्हा-दुल्हन की जोड़ी बनाई गई है, तो कुछ में मोर, पंख और आकर्षक कलाकृतियों से सजावट की गई है. इनकी खासियत यह है कि हर डिजाइन दूल्हे को एक अलग पहचान देता है.

श्रृंगार को भी बनाता है खास
सेहरे का महत्व बारात के समय और भी बढ़ जाता है. जब दूल्हा सज-धजकर घोड़ी या गाड़ी पर बैठकर बारात लेकर निकलता है, तब सिर पर सजा सेहरा उसके पारंपरिक दूल्हे वाले रूप को पूरा करता है. कई परिवारों में इसे शादी की रस्मों का जरूरी हिस्सा माना जाता है. मान्यता और पारिवारिक परंपरा के अनुसार, सेहरा दूल्हे की नजरों को आंशिक रूप से ढकने के साथ उसके श्रृंगार को भी खास बनाता है.

नए प्रयोगों की खूबसूरत झलक
आजकल युवा पीढ़ी भी अपनी परंपराओं को आधुनिक अंदाज में अपनाना पसंद कर रही है. यही वजह है कि बाजार में साधारण सेहरे के साथ डिजाइनर और कस्टमाइज्ड सेहरों की मांग भी बढ़ रही है. भंडारी गली में उपलब्ध ये आकर्षक डिजाइन दिखाते हैं कि शादी के इस पारंपरिक श्रृंगार में भी अब फैशन और नए प्रयोगों की खूबसूरत झलक देखने को मिल रही है.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top