भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चाईबासा में अधेड़ ने कीटनाशक पीकर दी जान: इलाज के दौरान मौत,...



पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र में दूसरी पत्नी से विवाद के बाद मंगल सिंह मारला ने कीटनाशक पी लिया। शुक्रवार देर रात सदर अस्पताल चाईबासा में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

.

47 वर्षीय मंगल सिंह सोनुआ के बालजोड़ी गांव के गागरसाई टोला का रहने वाला था। वह बागवानी कर परिवार चलाता था। उसके परिवार में दो पत्नियां और तीन बच्चे हैं। घटना की जानकारी उसके भतीजे टुंगीर मारला ने दी।

टुंगीर के मुताबिक, घटना से पहले मंगल सिंह का दूसरी पत्नी से किसी बात पर विवाद हुआ था। इसके बाद उसने कीटनाशक पी लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनुआ ले गए।

वहां से गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल चाईबासा रेफर किया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top