भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

परसाटांड़ मोड़ पर फिर हुआ भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर झाड़ियों में...



गिरिडीह-पचंबा-चितरडीह मुख्य मार्ग स्थित परसाटांड़ मोड़ पर शनिवार को एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हुआ।

.

इस दुर्घटना में कार सवार एक महिला और पुरुष बाल-बाल बच गए। दोनों बाभनटोली के रहने वाले बताए जा रहे हैं और उम्रदराज हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

महिला और पुरुष कार से गिरिडीह से जमुआ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान परसाटांड़ मोड़ के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई। इसके बाद कार सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी और एक दीवार से टकराकर रुक गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की भयावहता को देखते हुए मौके पर मौजूद लोगों को दोनों की जान की चिंता सताने लगी। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे।

लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों के सुरक्षित बच जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

इधर, परसाटांड़ मोड़ पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने एक बार फिर इस मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मोड़ पर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

इसके बावजूद सड़क सुरक्षा को लेकर पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से मोड़ पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने, संकेतक लगाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top