भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

12 लाख की अफीम के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार: आरोपी पत्नी...



चतरा जिले के वशिष्ठनगर जोरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने 6 किलो 158 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया।

.

पुलिस के अनुसार, जब्त अफीम की अनुमानित कीमत 12 से 15 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार लोगों की पहचान चतरा जिले के राजपुर गांव के अमित कुमार दांगी और उसकी पत्नी की बड़ी बहन गिद्धौर के हेठ टोला की सुनीता देवी के रूप में हुई है।

मुख्यालय डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि चतरा एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अफीम की खेती, तस्करी और भंडारण के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत वशिष्ठनगर थाना क्षेत्र में पुलिस गश्ती दल एंटी क्राइम चेकिंग कर रहा था। इस दौरान बिहार के गयाजी जिले से बस द्वारा पहुंचे उक्त महिला और पुरुष पुलिस चेकिंग को देखकर राज्य संपोषित +2 हाई स्कूल मैदान की ओर भागने लगे।

पुलिस बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को खदेड़ कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुरुष के पास रखे पीठू बैग से 6.158 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। इसके अलावा उनके पास से 2 मोबाइल फोन, 380 रुपये नकद, 1 वोटर कार्ड, एक पीठू बैग, लेडिज पर्स और अन्य वस्त्र भी जब्त किए गए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top