भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आदिवासी छात्र संघ ने आज 11 बजे थाली-ताली बजाने की अपील की


झारखंड स्थापना दिवस 15 नवंबर की जगह 28 नवंबर को मनाने के राज्य सरकार के फैसले का आदिवासी छात्र संघ ने विरोध किया है। शुक्रवार को मोरहाबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में संघ ने 28 नवंबर को सुबह 11 बजे राज्यभर में थाली और ताली बजा

.

इस दौरान कई आंदोलनकारियों को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर हिरासत में लिया, लेकिन आंदोलन जारी रहेगा। संघ अध्यक्ष विवेक तिर्की ने कहा कि झारखंड के इतिहास, पहचान और आदिवासी-मूलवासी विरासत से किसी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल, जंगल, जमीन और संस्कृति की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा। वहीं, बिरसा उरांव ने कहा कि झारखंड का गठन दशकों के आंदोलन और शहादतों का परिणाम है, किसी सरकार का उपहार नहीं। भगवान बिरसा मुंडा से लेकर झारखंड आंदोलन के शहीदों का इतिहास राज्य की सामूहिक विरासत है। इसकी तारीख और महत्व बदलना राज्य की अस्मिता का अपमान है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top