भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कठुआ में इस कदर बेखौफ हुए ड्रग्स तस्‍कर, NCB टीम पर ही...


Last Updated:

जम्‍मू और कश्‍मीर के कठुआ जिले में एनसीबी की टीम पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब एनसीबी की टीम ड्रग्‍स तस्‍करी के मामले में कार्रवाई करने के लिए पहुंची थी. रेड के दौरान, एक ड्रग्‍स तस्‍कर ने एनसीबी की टीम पर गोली चला दी. गनीमत रही कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है.

कठुआ: बेलगाम हुए ड्रग्स तस्‍कर, NCB टीम पर ही चलाई गोली, 1 अरेस्‍ट, दूसरा फरारZoom

कठुआ में एनसीबी की टीम पर गोली चलाने वाले एक आरोपी को अरेस्‍ट कर लिया गया है.

Attack on NCB Team: जम्‍मू और कश्‍मीर में ड्रग्‍स तस्कर इन दिनों पूरी तरह से बेखौफ हो चले हैं. उनके दुस्‍साहस का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे अब सुरक्षा एजेसियों को निशाना बनाने से भी नहीं हिचकिचा रहे हैं. ताजा मामला जम्‍मू और कश्‍मीर के कठुआ जिले से सामने आया है. यहां रेड करने गई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम पर ड्रग्‍स तस्‍करों ने गोली चला दी. गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं और रेड करने गए एनसीबी के अधिकारी इस हमले से सुरक्षित बच गए. इस मामले में अब एक आरोपी को पकड़ा गया है. जबकि उसकी दूसरा साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया है.

About the Author



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top