भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नशा मुक्ति अभियान के तहत फुटबॉल टूर्नामेंट का विजेता बनी सुंडीशोल की...


धालभूमगढ़16 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

धालभूमगढ़| माय भारत के तत्वावधान में जुगीशोल पंचायत भवन स्थित मैदान में नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ शिविर व फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नशा मुक्ति की शपथ से हुई। खिलाड़ियों, युवाओं व ग्रामीणों ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में आठ टीमों के करीब 100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विजेता व उपविजेता टीमों को फुटबॉल व मेडल देकर सम्मानित किया गया। अन्य टीमों को कप प्रदान किए गए। सभी खिलाड़ियों को रिफ्रेशमेंट भी दिया गया। फाइनल मैच में सुंडीशोल की टीम ने जुगीशोल की टीम को 4-1 से पराजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुखिया चंपारानी मुर्मू, चैतन्य मुर्मू, संजय कुमार मुर्मू, क्रिकेट खिलाड़ी अनिल मुंडा, जिला युवा अधिकारी प्रशांत, मंटू पातर, उर्मिला मार्डी व राजेश कुमार मान्ना सहित कई ग्राम प्रधान व ग्रामीण उपस्थित थे। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना था। खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना भी लक्ष्य था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top