Last Updated:
8th Pay Commission : पिछले कुछ महीनों में 8वें वेतन आयोग के सदस्यों ने तमाम कर्मचारी संगठनों और अन्य हितधारकों से बातचीत कर कई मुद्दों पर गहरा मंथन किया है. अब इंतजार आयोग की सिफारिशों का है, जो जल्द ही सरकार को सौंपी जा सकती है. कर्मचारी संगठनों ने जिस तरह से अपनी डिमांड और तर्क आयोग के सामने रखी हैं, उससे यह तय हो गया है कि आयोग को सिर्फ पुरानी पेंशन और डीए मर्जर पर ही फैसला नहीं करना है, बल्कि 11 तरह की डिमांड पर अपना रुख स्पष्ट करना है.
8वें वेतन आयोग को अगले साल अपनी सिफारिशें सरकार को सौंपनी हैं.
नई दिल्ली. 8वें वेतन आयोग का गठन हुए 11 महीने से ज्यादा हो चुके हैं और अब सरकारी कर्मचारियों को सिर्फ फैसले का इंतजार है. आयोग के सदस्यों ने भी कर्मचारी संगठनों के साथ-साथ अन्य हितधारकों के साथ हर मुद्दे पर गहन मंथन भी कर लिया है. अब सिर्फ आयोग को अपनी सिफारिशें सरकार को सौंपनी हैं. लेकिन, आयोग के सदस्यों के सामने सबसे बड़ी चुनौती अब शुरू हुई है. आयोग को सिर्फ पुरानी पेंशन और महंगाई भत्ते को मूल वेतन के साथ मर्ज करने पर ही फैसला नहीं करना है, बल्कि 11 ऐसे मुद्दे सामने आए हैं जिनका समाधान आयोग की सिफारिशों के आधार पर ही होगा.
सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन के फोरम ने 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें पुरानी पेंशन लागू करने और मौजूदा पेंशनर्स को 20 फीसदी की राहत देने की डिमांड रखी गई है. यह ज्ञापन बीएसएनएल-एमटीएनएल, रेलवे, रक्षा, बैंक और अन्य ऑटोनॉमस संगठनों के पेंशनर्स ने मिलकर सौंपा है. इसमें पारिवारिक पेंशन पाने वाले भी शामिल थे. ज्ञापन में कहा गया है कि जो कर्मचारी 1 जनवरी से पहले रिटायर हुए हैं, उन्हें भी पेंशन में बढ़ोतरी का लाभ दिया जाना चाहिए. साथ ही पेंशन से जुड़े लंबित मुद्दों को जल्द सुलझाने की भी डिमांड की गई है.
क्या है वेतन आयोग से 11 डिमांड
- कर्मचारी संगठनों ने वैलिडेशन ऑफ पेंशन रूल्स एक्ट, 2025 को पूरी तरह वापस लेने और रद्द करने की डिमांड रखी है.
- संगठन चाहते हैं कि टर्म्स ऑफ रेफरेंस में बदलाव किया जाए, ताकि 1 जनवरी, 2026 से पहले रिटायर होने वालों को भी पेंशन में बढ़ोतरी का फायदा मिले.
- 1 जनवरी, 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन यानी ओपीएल की बहाली और एनपीएस व यूपीएस को वापस लेने की डिमांड.
- बीएसएनएल और एमटीएनएल के पेंशनभोगियों के लिए 1 जनवरी, 2017 से लंबित पेंशन विवादों को सुलझाने की बात कही गई है.
- कर्मचारी संगठनों ने बैंक पेंशन को अपडेट करने की डिमांड रखी है.
- ऑटोनॉमस बॉडीज ने भी अपने कर्मचारियों के लिए केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर पेंशन की सुविधाएं मांगी हैं.
- संगठनों ने 50 फीसदी महंगाई भत्ते और महंगाई राहत को मूल वेतन और पेंशन के साथ जोड़ने की डिमांड रखी है.
- संगठनों की डिमांड है कि जब तक 8वां वेतन आयोग लागू नहीं होता है, पेंशनभोगियों और उनके परिवार वालों को 20 फीसदी अंतरिम बढ़ोतरी का लाभ दिया जाए.
- रिटायरमेंट के बाद कम्यूटेड पेंशन बहाल करने की अवधि को मौजूदा 15 साल से घटाकर 10 या 8 साल करने की डिमांड रखी है.
- कर्मचारी संगठनों का कहना है कि उनके लिए कैशलेस इलाज और अस्पतालों की संख्या बढ़ाने के साथ ही फिक्स्ड मेडिकल अलाउंस बढ़ाकर 5 हजार की जाए.
- संगठनों का कहना है कि 1 जनवरी से पहले और उसके बाद रिटायर होने वाले कर्मचारियों की पेंशन में समानता रखी जाए.
जनवरी से पहले रिटायर होने वालों की क्या डिमांड
कर्मचारी संगठनों ने तर्क दिया है कि 8वें वेतन आयोग के तहत 1 जनवरी, 2026 से पहले रिटायर होने वे कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिलना चाहिए. उन्होंने आशंका जताई कि 8वां वेतन आयोग लागू होने की कटऑफ से पहले रिटायर होने वाले कर्मचारियों और बाद में रिटायर होने वाले कर्मचारियों के बीच अलग-अलग व्यवहार किया जा सकता है. यही वजह है कि संगठनों ने आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस में बद लाव की डिमांड रखी है. अब इंतजार इस बात का है कि पीएम मोदी को सौंपे गए इस ज्ञापन पर वित्त मंत्री, कार्मिक मंत्रालय और पेंशन मंत्री किस तरह का रिप्लाई देते हैं. फिलहाल सभी की निगाहें 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों पर टिकी हैं.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…