भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता छात्र पुरस्कृत



.

रॉयल पब्लिक स्कूल सेक्टर-4 में विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास, ज्ञानवर्धन एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा, ज्ञान और त्वरित उत्तर देने की क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों से विभिन्न विषयों से संबंधित सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे गए, जिनका उन्होंने पूरे उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिया। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या रूपम गुप्ता ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में ज्ञान प्राप्त करने की रुचि विकसित करने के साथ-साथ उनकी तार्किक क्षमता, आत्मविश्वास एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना को भी मजबूत बनाती हैं। विद्यालय के निदेशक डॉ. मुकेश गुप्ता ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना भी है। ऐसे आयोजन बच्चों को नई चीजें सीखने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन कर किया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top