भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मेधावियों को मिला सम्मान व आचार्यों को नियुक्ति पत्र



.

सिटी रिपोर्टर | बोकारो

झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के समापन पर शनिवार को समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग की ओर से मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छह विद्यार्थियों, राज्य स्तरीय आईसीटी चैंपियनशिप के एक विजेता और झारखंड राज्य ओलंपियाड के पांच प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। वहीं, जिले के 11 नवनियुक्त सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। समारोह में उपायुक्त अजय नाथ झा ने नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक बनना केवल नौकरी पाना नहीं, बल्कि एक बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी स्वीकार करना है।

शिक्षक पाठ्यक्रम पूरा कराने तक अपनी भूमिका सीमित न रखें, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण पर भी ध्यान दें। जीवन में असफलता मिलने पर निराश होने के बजाय अपनी पुरानी उपलब्धियों से प्रेरणा लेकर फिर प्रयास करना चाहिए। सफलता केवल आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर या इंजीनियर बनने तक सीमित नहीं है। अपनी रुचि के क्षेत्र में दक्षता हासिल कर समाज के लिए उपयोगी बनना भी बड़ी सफलता है।

डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों पर अपनी पसंद का करियर थोपने के बजाय उनकी रुचि और क्षमता को समझें। बच्चों को अपनी पसंद के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर दें, ताकि वे बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

आईसीएसई 10वीं में सेंट जेवियर्स स्कूल के आरुष सिंह ने जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीबीएसई 12वीं कला संकाय में होली क्रॉस स्कूल के अमृत राज और वाणिज्य संकाय में डीपीएस बोकारो की प्रिया पालबाबू द्वितीय स्थान पर रहीं। विज्ञान संकाय में पेंटिकॉस्टल स्कूल के अर्पण कुमार और होली क्रॉस स्कूल की सगुन कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, सीबीएसई दसवीं में डीपीएस के शुभ कुमार सिंह तृतीय स्थान पर रहे। सभी को सम्मानित किया गया। राज्य स्तरीय आईसीटी चैंपियनशिप में पाथुरिया के सुमिरन कुमार को सम्मानित किया गया। झारखंड राज्य ओलंपियाड के लिए शारदा कुमारी, प्रीति कुमारी, वर्षा कुमारी, नसरीन नाज और रमेश कुमार महतो को सम्मान मिला। सम्मानित विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार, लैपटॉप, मोबाइल, मेडल व प्रमाण पत्र दिए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top