भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Baranagar Chunav Results LIVE: ज्योति बसु के गढ़ बारानगर में सयंतिका बनर्जी...


Last Updated:

Baranagar Chunav Results LIVE: पश्चिम बंगाल के बारानगर विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है. पहला रुझान जल्द आने वाला है. 24 परगना जिले में आने वाली इस सीट से ज्योति बसु ने अपने राजनीतिक पारी की शुरुआत की थ…और पढ़ें

ज्योति बसु के गढ़ बारानगर में TMC मारेगी बाजी या BJP का होगा कब्जा? परिणाम आजZoom

बारानगर विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: टीएमसी की सयंतिका बनर्जी का मुकाबला भाजपा के सजल घोष से.

Baranagar Chunav Results LIVE: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम आज आ रहे हैं. आज ममता बनर्जी के भाग्य का फैसला है. 24 परगना जिले की बारानगर विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा में टक्कर मानी जा रही है. टीएमसी से विधायक सयंतिका बनर्जी के सामने भारतीय जनता पार्टी के सजल घोष चुनावी मैदान में हैं. बारानगर विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है. पहला रुझान जल्द आने वाला है. इस सीट पर 2024 के उपचुनाव में भी सयंतिका बनर्जी का मुकाबला भाजपा के सजल घोष से था, लेकिन उसमें सयंतिका बनर्जी विजयी रही थीं, लेकिन जीत का अंतर 8000 वोटों का था. इस बार की कहानी कुछ और है. भाजपा में ममता सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पूरी ताकत लगा दी है, ऐसे में देखना होगा कि सयंतिका बनर्जी जीत दूसरी बार जीत का परचम लहरा पाती हैं या फिर सजल घोष कभी ज्योति बसु के गढ़ रहे बारानगर सीट पर जीत से भाजपा का खाता खोलते हैं. इस सीट पर 29 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान हुआ था,. इस बार मतदाताओं ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया है.

बारानगर सीट से टीएमसी की 39 वर्षीय अभिनेत्री सयंतिका बनर्जी ने 2021 से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की. उन्होंने ममता बनर्जी की उपस्थिति में टीएमसी की सदस्यता ली. फिर 2021 के चुनाव में बांकुड़ा सीट से चुनाव लड़ीं, लेकिन वह भाजपा के नीलाद्रि शेखर दाना से हार गईं. तब 2024 में टीएमसी ने उनको बारानगर सीट के उपचुनाव में उतारा और वे विजयी रहीं. व​​ह टीएमसी की एक स्टार प्रचारक और युवा नेता के रूप में जानी जाती हैं. वे कोलकाता के सेंट जेवियर्स कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में बीए की डिग्री हासिल की हैं. वहीं भाजपा के 54 वर्षीय सजल घोष ने अपनी राजनीति पारी कांग्रेस से शुरू की थी, लेकिन 2021 में भाजपा में शामिल हो गए. उन्होंने 2024 के उपचुनाव में पहली बार बराहनगर से चुनाव लड़ा, लेकिन सयंतिका बनर्जी से करीब 8,000 वोटों से हार गए थे. वे कलकत्ता विश्वविद्यालय से बी कॉम हैं. उनकी कुल संपत्ति लगभग ₹5.4 करोड़ रुपए है.

बारानगर सीट से इस चुनाव में टीएमसी की सयंतिका बनर्जी, भाजपा के सजल घोष के अलावा कांग्रेस से कल्याणी चक्रवर्ती, सीपीआई-एम से सयनदीप मित्रा समेत अन्य उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. देखना होगा कि आज के चुनाव नतीजे में टीएमसी बारानगर से जीत दर्ज करती है या फिर भाजपा जीत से शुरूआत करती है. बारानगर विधानसभा चुनाव परिणाम के पल-पल के अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहें News18 Hindi के साथ.

Baranagar Vidhan Sabha Chunav Results LIVE: बारानगर सीट पर मतगणना जारी, पश्चिम बंगाल में भाजपा की लहर, टीएमसी पिछड़ी

Baranagar Vidhan Sabha Chunav Results LIVE: पश्चिम बंगाल चुनाव के मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा की लहर दिख रही है, वहीं ममता बनर्जी की टीएमसी पिछड़ गई है. रुझानों में भाजपा 142 सीटों पर आगे चल रही हैं, वहीं टीएमसी 107 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. बारानगर सीट पर भी मतगणना जारी है. यहां का पहला रुझान आते ही बताया जाएगा.

Baranagar Vidhan Sabha Chunav Results LIVE: बारानगर सीट पर मतगणना शुरू, दिल थामकर बैठें, पहला रुझान जल्द

Baranagar Vidhan Sabha Chunav Results LIVE: बारानगर सीट पर हुए चुनाव के वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है. तृणमूल कांग्रेस की सयंतिका बनर्जी और भाजपा के सजल घोष आमने सामने हैं. अब से कुछ देर में ही पहला रुझान आने वाला है.

Baranagar Nirbachon Folafol LIVE: भाजपा की आंधी में टिक पाएगी टीएमसी? इस बार कहानी है कुछ अलग

Baranagar Nirbachon Folafol LIVE: बारानगर सीट पर इस बार का चुनाव पिछली बार से अलग है. एग्जिट पोल में भाजपा की आंधी टीएमसी के लिए खतरे की घंटी बजा रहा है. भाजपा के सजल घोष इस बार टीएमसी की सयंतिका बनर्जी को पटखनी देने की पूरी कोशिश में हैं. आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी और समय के साथ नीतजों के परिणाम साफ होंगे.

Baranagar Constituency Chunav Results LIVE: बारानगर सीट पर टीएमसी के जीत की हैट्रिक, उपचुनाव में भाजपा की एंट्री

Baranagar Constituency Chunav Results LIVE: बारानगर की इस ऐतिहासिक सीट पर टीएमसी 2011 से विधानसभा चुनावों में जीत की हैट्रिक लगा चुकी है. टीएमसी ने 2011, 2016, 2021 चुनावों में जीत हासिल की, तपस रॉय 3 बार विधायक रहे. 2024 के उपचुनाव में इस सीट पर भाजपा की एंट्री दमदार रही. भाजपा के सजल घोष 61 हजार से अधिक वोट पाने में सफल रहे, वहीं टीएमसी की सयंतिका बनर्जी 69 हजार से अधिक वोट पाकर विजयी रहीं.

Baranagar Vidhan Sabha Chunav Results LIVE: ज्योति बसु का गढ़ रहा है बारानगर, 15 सालों से टीएमसी का कब्जा

Baranagar Vidhan Sabha Chunav Results LIVE: दिग्गज वाम नेता ज्योति बसु ने बारानगर सीट से अपने राजनीतिक पारी की शुरुआत 1951 में की थी. तब से लेकर वे 1971 तक वहां से विधायक रहें, लेकिन 1972 में चुनाव हारने के बाद 1977 से वे सतगाछिया सीट पर चले गए. 1977 से लेकर 2011 तक इस सीट पर रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी का कब्जा रहा. लेकिन 2011 में टीएमसी ने RSP को पटखनी दे दी और तब से टीएमसी लगातार जीतते आ रही है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top