भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

महेश कुमार सिंह दोबारा बने अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय...




लोहरदगा|जिले में गंगा दशहरा पर्व को लेकर बड़ा तालाब स्थित शिव मंदिर प्रांगण में सचिन कुमार साहू की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिले के विभिन्न स्थानों पर भी बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही सर्वसहमति से गंगा दशहरा कार्यक्रम के लिए अनिल कुमार गुप्ता को अध्यक्ष और अशोक कसकर को कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया। साथ ही 11 सदस्यों की एक संयोजक समिति का गठन किया गया। कार्यक्रम संयोजक विजय खत्री द्वारा सभी पदाधिकारियों को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए निर्णय लिया गया कि 26 मई को संध्या 7 बजे भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। वहीं कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए लोगों से अपील की गई। मौके पर उपस्थित उमेश प्रसाद, संजू अग्रवाल, चंदन गोप, पूजा अग्रवाल, भावना मित्तल, कुमारी अंतरा, शशि प्रकाश तिवारी, आर्यन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। लोहरदगा|अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ दिल्ली के आयोजित चतुर्थ राष्ट्रीय सम्मेलन में महेश कुमार सिंह को पुनः राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर झारखंड राज्य पेंशनर समाज जिला शाखा लोहरदगा ने उन्हें सम्मानित किया। वहीं सम्मान समारोह की अध्यक्षता अनुज कुमार वर्मा ने की। साथ ही समारोह को वरदानी बेक, मो. जफर आलम, मोहन मिंज, घुरती उरांव, शान्ति देवी, मंजू देवी, इन्दुवाला मिंज, सुमित्रा लकड़ा, देवमुनि कुमारी, जानकी देवी, सावित्री देवी, तेरेसा तिर्की सहित अन्य ने संबोधित किया। वहीं सभी तरह के संघर्ष कर वैलीडेशन एक्ट को रद्द कराने व 8वां वेतन आयोग के टर्म ऑफ रेफरेंस को वापस कराने का संकल्प लिया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top