भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

लातेहार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान



तरहसी | तरहसी प्रखंड मुख्यालय के समीप फेरी व्यवसायी के साथ मारपीट और नकद लूटे जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने तरहसी थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित निरंजन कुमार, पिता प्रहलाद साव, ने बताया कि वह फेरी का काम कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान गुरहा की ओर से आ रही काले रंग की स्कॉर्पियो से सड़क पर साइड देने को लेकर विवाद हो गया। निरंजन कुमार के अनुसार सामने से एक टेंपो आ रहा था, जिसके कारण रास्ता देने के दौरान कहासुनी शुरू हुई और मामला बढ़ गया। पीड़ित का आरोप है कि स्कॉर्पियो से उतरे अरमान खान ने उन्हें जबरन वाहन से नीचे उतारा और लोहे के पाइप से मारपीट की। इस हमले में उनके सिर में गंभीर चोट लगी, जिसके कारण पांच टांके लगाने पड़े। मारपीट के दौरान उनके पास मौजूद करीब 20 हजार रुपए भी छीन लिए गए। घटना के बाद घायल अवस्था में उन्होंने तरहसी थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लातेहार | कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के निर्देश पर शहर को जाममुक्त बनाने के उद्देश्य से शनिवार को तीसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना चौक से माको मोड़ एवं जुबली चौक रोड तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।अभियान के दौरान सड़क किनारे रखे गए सामान एवं आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाली सामग्री को जब्त किया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top