भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सीयूजे के छात्र ने फांसी लगा किया सुसाइड:नोट में लिखा – सॉरी...




रातू थाना क्षेत्र के तिलता स्थित किराए के घर में सोमवार को झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) के बीटेक के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृत छात्र का नाम साकेत कुमार है और वह मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद स्थित बख्तियारपुर का रहने वाला था। तिलता में रहकर सीयूजे से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहा था। आत्महत्या करने से पहले छात्र ने सुसाइड नोट में लिखा – सॉरी पापा, हम खुद को संभाल नहीं सके। लाइफ बहुत ज्यादा बोझ लगने लगा। हर एक सेकंड घुट-घुट कर जी रहे थे। इसके अलावा छात्र ने सुसाइड नोट में एक युवती के नाम का भी जिक्र करते हुए अपने पिता से कहा है कि उसे कुछ नहीं होने दीजिएगा। छात्र के आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। प्रेम-प्रसंग के एंगल से पूरे मामले की जांच की जा रही है। सुबह 9 बजे तक साकेत कमरे से बाहर नहीं निकला तो मकान मालिक ने आवाज दी। काफी आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद आस-पास के लोगों को बुलाकर गेट की कुंडी तोड़ी तो देखा कि वह फंदे से झूल रहा है। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। उसके भाई के बयान पर पुलिस ने यूडी का केस दर्ज किया है। जिसके बाद भाई परिजनों के साथ शव लेकर बिहार स्थित औरंगाबाद चला गया, जहां उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। कंप्यूटर साइंस में चौथे वर्ष के छात्र साकेत के कमरे से मिले सुसाइड नोट को पुलिस ने जब्त कर लिया है। जिसको फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा, ताकि साकेत की हैंडराइटिंग से उसका मिलान कराया जा सके। इसके अलावा पुलिस ने मृतक का मोबाइल भी जब्त किया है। परीक्षा से एक दिन पहले साकेत ने आत्महत्या क्यों की, पुलिस अब टेक्निकल टीम के सहारे स्पष्ट कारण खंगाल रही है। उसके कॉल डिटेल से जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top