भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड पात्रता परीक्षा आज, रांची के 5 केंद्रों पर 10 से एक...




झारखंड पात्रता परीक्षा-2024 के निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर शनिवार को समाहरणालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता अपर जिला दंडाधिकारी धनंजय ने की। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार, केंद्र अधीक्षक, जोनल एवं स्टैटिक दंडाधिकारी समेत परीक्षा से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखने, नकल रोकने और अभ्यर्थियों की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित यह परीक्षा रविवार, 14 जून को रांची के पांच उपकेंद्रों पर एक पाली में होगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रशासन ने सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा और अग्निशमन दल की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही है। अभ्यर्थियों को समय से केंद्र पर पहुंचने और परीक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का नियम के तहत पालन करने की सलाह दी गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top