भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Vrishchik Rashifal 6 August: सोच-समझकर लें फैसले, शिवलिंग पर चढ़ाएं शहद, जपें...


Last Updated:

Aaj ka Vrishchik Rashifal 6 August 2026: 6 अगस्त 2026 को वृश्चिक राशि वाले धैर्य व विवेक से काम लें. सोच-समझकर निर्णय लें. कार्यक्षेत्र में सूझबूझ से सफलता मिलेगी, अचानक धन लाभ संभव है पर अनावश्यक खर्च से बचें. शुभ अंक 8, रंग जामुनी. शिवलिंग पर शहद चढ़ाकर ‘ॐ रुद्राय नमः’ का जाप करें.

ख़बरें फटाफट

सीतामढ़ी: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 6अगस्त 2026 का दिन धैर्य, विवेक और विजय का एक नया संदेश लेकर आया है. ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे के अनुसार आज का दिन आपको हर कदम सोच-समझकर उठाने की सलाह देता है. आज बाजार में हर चमकती हुई चीज सोना नहीं होगी, इसलिए किसी भी लुभावने प्रस्ताव या बड़े निर्णय को बिना पूरी तरह समझे स्वीकार न करें. अपने विचारों और योजनाओं पर थोड़ा संयम रखना ही आज आपको सही दिशा में आगे बढ़ाएगा.

कार्यक्षेत्र और करियर में रखें सूझबूझ
कार्यक्षेत्र और करियर के लिहाज से आज आपकी सूझबूझ आपको दूसरों से काफी आगे ले जाएगी. ऑफिस या कारोबार में आपके काम करने का तरीका वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित करेगा, जिससे वे आपके काम से काफी प्रसन्न रह सकते हैं. अगर आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो शांति और निरंतरता बनाए रखें. आपका धैर्य और विवेक आपको कार्यस्थल पर सम्मान दिलाएगा और आपके विरोधियों की चालों को नाकाम करने में पूरी मदद करेगा.

अचानक धन लाभ के मजबूत योग
आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज आपके लिए अचानक धन लाभ के मजबूत योग बन रहे हैं. व्यावसायिक लेन-देन या पुराने निवेश से आपको अचानक आर्थिक फायदा मिल सकता है हालाँकि, आपको बेवजह के दिखावे और अनावश्यक खर्चों से पूरी तरह दूरी बनाकर रखनी होगी. धन का सही प्रबंधन ही आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत रखेगा, इसलिए केवल उन्हीं चीजों पर खर्च करें जो वास्तव में आपके लिए जरूरी हैं.

जानें उपाय, होगा लाभ
आज आपके लिए भाग्यांक 8 और शुभ वर्ण जामुनी है. दिन को और अधिक मंगलकारी बनाने के लिए आज एक विशेष उपाय अवश्य करें. प्रातःकाल शिवलिंग पर शुद्ध मधु (शहद) की एक बूंद अर्पित करें, इसके पश्चात जल चढ़ाएं और ॐ रुद्राय नमः मंत्र का 21 बार जाप करें. हमेशा याद रखें कि जिसने अपने निर्णयों पर संयम और विवेक बनाए रखा, विजय स्वयं उसके चरण चूमती है.

About the Author

Amit Ranjan

अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top