भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कोडरमा में NH-20 पर महिला का शव मिला:ट्रक चालक ने सड़क पर...




कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग (NH-20) पर सतपुलिया के पास बीती रात एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। महिला के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध बन गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 9 बजे रांची से पटना की ओर जा रहे एक ट्रक चालक की नजर सड़क किनारे पड़ी महिला पर पड़ी। चालक ने वाहन रोककर देखा तो महिला के सिर में गंभीर चोट लगी थी और काफी खून बह चुका था। तब तक उसकी हालत बेहद नाजुक हो चुकी थी। आशंका है कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रक चालक ने तत्परता दिखाते हुए अन्य वाहनों को रोका और आसपास के ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और तिलैया थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया। साथ ही मेन रोड पर खड़े वाहनों को हटवाकर यातायात को सामान्य कराया गया। घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। टूटा मोबाइल मिला, नहीं हो सकी है पहचान तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक टूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद हुआ है, लेकिन उसमें सिम कार्ड नहीं होने के कारण पहचान में मदद नहीं मिल रही है। प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिनाख्त के लिए आसपास के सभी थानों को सूचना दे दी गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top