भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

लोकल से ग्लोबल! हॉलीवुड में धूम मचाने वाले आदर्श गौरव का जमशेदपुर...


Last Updated:

Jamshedpur Famous Personality Adarsh Gaurav: जमशेदपुर से निकले अभिनेता आदर्श गौरव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके हैं. द व्हाइट टाइगर मूवी से उन्होंने ग्लोबल मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज की. आदर्श का जन्म, शुरुआती शिक्षा जमशेदपुर में ही हुई और उन्हें शहर से विशेष लगाव भी है.

आदर्श गौरव आज भारतीय सिनेमा का एक ऐसा नाम बन चुके हैं, जिन्होंने अपने अभिनय के दम पर देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाई है. उनकी इस सफलता की जड़ें झारखंड के औद्योगिक शहर जमशेदपुर से गहराई से जुड़ी हैं. एक साधारण शहर से निकलकर वैश्विक मंच तक पहुंचने का उनका सफर युवाओं के लिए प्रेरणा है.

आज भी आदर्श गौरव अपने इंटरव्यू में जमशेदपुर का जिक्र गर्व से करते हैं. वे मानते हैं कि इस शहर ने उन्हें सपने देखने की हिम्मत और उन्हें पूरा करने का आत्मविश्वास दिया. उनकी कहानी यह साबित करती है कि अगर मेहनत और जुनून हो, तो छोटे शहर से निकलकर भी दुनिया में बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है.

जमशेदपुर का वातावरण, खासकर जुबली पार्क जैसे स्थान, जहां सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियां होती रहती हैं, ने भी उनके व्यक्तित्व को प्रभावित किया. ऐसे स्थानों ने उन्हें लोगों के बीच रहने, उनकी भावनाओं को समझने और अभिव्यक्ति की कला सीखने में मदद की. शहर की सादगी और अनुशासन ने उन्हें जमीन से जुड़ा रहना सिखाया, जो आज भी उनके व्यक्तित्व में झलकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

आदर्श गौरव का जन्म 8 जुलाई 1994 को हुआ और उनका बचपन जमशेदपुर में ही बीता. यह शहर, जो अपनी अनुशासित जीवनशैली और टाटा नगरी के नाम से जाना जाता है, ने उनके व्यक्तित्व को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. शांत वातावरण, हरियाली और सांस्कृतिक गतिविधियों से भरपूर माहौल ने उनके भीतर रचनात्मक सोच को विकसित किया.

उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई लोयोला स्कूल, जमशेदपुर से की, जो शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों में गिना जाता है. स्कूल के दिनों में ही आदर्श को अभिनय और संगीत में गहरी रुचि हो गई थी. वे नाटकों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और डिबेट प्रतियोगिताओं में सक्रिय रूप से भाग लेते थे. यही वह समय था जब उनके भीतर छिपा कलाकार धीरे-धीरे निखरने लगा.

अपने सपनों को पूरा करने के लिए आदर्श बाद में मुंबई चले गए, लेकिन जमशेदपुर से मिली सीख उनके साथ हमेशा रही. उन्होंने छोटे-छोटे रोल से शुरुआत की और धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाई. उनके करियर का सबसे बड़ा मोड़ फिल्म The White Tiger से आया, जिसने उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई. इस फिल्म में उनके अभिनय की दुनियाभर में सराहना हुई और उन्हें बड़े अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन भी मिला.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top