Last Updated:
Himanta Biswa Sarma News: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के दावे से कांग्रेस पार्टी के भीतर बेचैनी बढ़ गई है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के विजयी हुए 19 में से 6 विधायक उनके अच्छे दोस्त हैं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में ये विधायक उनके पक्ष में वोट देंगे. इससे कांग्रेस पार्टी में बेचैनी बढ़ गई है.

असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के एक दावे से कांग्रेस की बेचैनी बढ़ गई है.
Himanta Biswa Sarma News: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका देते हुए दावा किया है कि राज्य में कांग्रेस के टिकट पर विजयी हुए 19 विधायकों में से छह उनके बेहद करीबी दोस्त हैं. सरमा ने कहा कि ये छह विधायक राष्ट्रपति चुनाव के समय उनके पक्ष में वोट करेंगे. एनडीटीवी को दिए एक विशेष साक्षात्कार में हिमंता बिस्वा सरमा ने यह चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने कहा- मैं कांग्रेस पार्टी में 22 साल तक रहा हूं. इन्हीं नेताओं की मैंने राजनीतिक परवरिश की है. ये मेरे बहुत अच्छे मित्र हैं. जब देश में राष्ट्रपति चुनाव होगा, तो आप देखेंगे कि ये छह विधायक मेरे पक्ष में वोट करेंगे. यह कोई माइंड गेम नहीं है, बल्कि सच्चाई है.
एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि ये छह कांग्रेस विधायक उनसे व्यक्तिगत और राजनीतिक रूप से बेहद करीब रहे हैं. उन्होंने कहा कि असम कांग्रेस में लंबे समय तक काम करने के दौरान उन्होंने इन नेताओं को तराशा और आगे बढ़ाया. अब जब कांग्रेस इन चुनावों में कुछ सफलता हासिल कर पाई है, तब भी हिमंता का दावा है कि पार्टी के अंदर उनकी पहुंच बनी हुई है.
राजनीतिक हलचल
असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 19 सीटें जीती हैं. कांग्रेस यह बेहद खराब प्रदर्शन है. हालांकि हिमंता बिस्वा सरमा का यह बयान कांग्रेस के लिए चिंता का विषय बन गया है. अगर उनके दावे में सच्चाई है तो राष्ट्रपति चुनाव जैसे महत्वपूर्ण मौके पर कांग्रेस को अपने ही विधायकों से बड़ा झटका लग सकता है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि हिमंता बिस्वा सरमा असम में भाजपा की रणनीति को मजबूत करने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं. वे कांग्रेस को अंदर से कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं. सरमा ने पहले भी कई मौकों पर कांग्रेस छोड़कर आए नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी हैं और उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है.
सरमा का कांग्रेस से नाता
हिमंता बिस्वा सरमा असम कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता रहे हैं. उन्होंने कांग्रेस में लंबा समय बिताया और बाद में भाजपा जॉइन कर ली. 2021 में भाजपा की भारी जीत के बाद वे असम के मुख्यमंत्री बने. तब से वे राज्य में भाजपा की पकड़ को मजबूत करने में लगे हुए हैं. सरमा के इस दावे पर कांग्रेस की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. हालांकि पार्टी के कुछ नेता इसे माइंड गेम और भ्रम फैलाने की कोशिश बता रहे हैं. कांग्रेस का कहना है कि उनके विधायक पार्टी की लाइन पर चलेंगे और किसी भी तरह की बगावत नहीं होगी.
About the Author
न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स…और पढ़ें